एक्सप्लोरर

'नए भारत में बेईमानों के लिए कोई जगह नहीं', भ्राष्टाचारियों पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

UP News: गोंडा दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्यमी विकास योजना के तहत देवी पाटन मंडल के 1423 युवाओं को 55 करोड रुपये का लोन वितरण किया.

Gonda News: गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराजा देवी बक्श सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्यमंत्री व उद्यमी विकास योजना के तहत देवी पाटन मंडल के 1423 युवाओं को 55 करोड रुपये का लोन वितरण किया है. साथ ही एक जिला एक उत्पाद के तहत 200 लोगों को टूल किट का भी वितरण किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की है. समीक्षा बैठक में बहराइच, बलरामपुर,श्रावस्ती के अधिकारी और जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार को लेकर के बड़ा बयान दिया कहा अगर कोई नौकरी दिलाने के नाम पर लोन दिलाने के नाम पर या कुछ और दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा है. तो आप लोग मत दीजिए अगर कोई भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाएगा तो समझ लीजिए कि उसके पीढ़ी की आखिरी नौकरी होगी और उसके पीढ़ी में किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी. ऐसे लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करेगी ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां याद रखें.

नए भारत में बेइमानों भ्राष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा 2017 से पहले यूपी की सातवीं अर्थव्यवस्था हुआ करती थी आज नंबर दो की अर्थव्यवस्था है. पहले जब मैं गोंडा आता था तो बरसात अगर हो जाती थी तो कार्यक्रम कैंसिल करने पड़ते थे लेकिन आज ऐसे ऐसे संसाधन बन गए हैं कि जहां पर चाहे बरसात हो चाहे गर्मी हो चाहे ठंड हो कार्यक्रम हो जाएंगे, कोई दिक्कत नहीं होगी. उत्तर प्रदेश और नए भारत में बेईमानी और भ्रष्टाचार को लेकर कोई जगह नहीं है. ना ही भारत में अपराधियों और अपराध के लिए कोई जगह नहीं है. देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.

2017 से पहले बीमारु राज्य था उत्तर प्रदेश- CM
पुलिस भर्ती में बेटियां जिस तरीके से नियुक्त हुई है उसको देखते हुए हम लोगों ने आने वाली भर्तियों में 20 फ़ीसदी बेटियों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है. 2017 से पहले यूपी पुलिस में केवल 10000 महिलाएं थी, अब महिलाओं की संख्या अधिक हो गई है. सीएम योगी ने कहा कि जो लोग प्रयागराज महाकुंभ को बदनाम करने में लगे हुए थे उनके राज्यों में व्यापक हिंसा हो रही है उनसे वह हिंसा संभाली नहीं जा रही है. उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य हुआ करता था युवाओं के सामने पहचान में काफी संकट थी आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं बल्कि समृद्ध राज्य है. 

युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए लोन दे रही सरकार
योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा, पैसा नहीं होता तो क्या गोंडा का मेडिकल कॉलेज बन पाता? पैसा नहीं होता था क्या गोंडा का इंजीनियरिंग कॉलेज बन पाता? सीएम ने कहा, पहले गोंडा से लखनऊ जाने में 3 घंटे लगते थे, अब पौने दो घंटे लगते हैं. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू करने से पहले मंत्री राकेश सचान काफी चिंतित थे बोल रहे थे कैसे होगा हमने कहा कि मैं कमिश्नरी में जाऊंगा और वहां आपके साथ वितरण करूंगा और योजनाओं को लागू किया जाएगा. आज योजना पूरे प्रदेश में लागू हो रही है युवाओं को खुद उद्यमी बनने के लिए लोन दिया जा रहा है.जो युवा नौकरी पाने के लिए दर-दर ठोकरे खा रहे थे, आज वही युवा एक उद्यमी बन जाएंगे और वह दूसरे को रोजगार देंगे. 

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले दिन 60 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget