एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले दिन 60 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पहले दिन 60 हजार श्रद्धालुओं रजिस्ट्रेशन कराया. केदारनाथ धाम के लिए ज्यादा पंजीकरण हुए.

Char Dham Yatra 2025 Registration: उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से शुरू कर दी गई. पहले ही दिन तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला. दोपहर 1 से 2 बजे तक लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया. सरकार को उम्मीद है कि इस बार यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में यात्री शामिल हो सकते हैं. पर्यटन विभाग के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के कुछ घंटों के भीतर ही हजारों श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए आवेदन किया. 

शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न धामों के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या निम्न रही:

यमुनोत्री धाम: 10,073 यात्रियों ने पंजीकरण कराया
गंगोत्री धाम: 10,328 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन किया
केदारनाथ धाम: 18,961 तीर्थयात्रियों ने नाम दर्ज कराया
बद्रीनाथ धाम: 16,939 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया
हेमकुंड साहिब: 481 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया

एक करोड़ से अधिक तीर्थ यात्रियों के आने का अनुमान
पर्यटन सचिव सचिन कुर्बे ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि इस बार यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार विशेष तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा, "यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल 80 से 90 लाख या फिर एक करोड़ यात्री चारधाम यात्रा कर सकते हैं. इसे देखते हुए सरकार सुरक्षा, परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीरता से काम कर रही है. चारधाम यात्रा के शुभारंभ में अभी लगभग 40 दिन का समय है, लेकिन सरकार ने अपनी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी हैं.

पर्यटन सचिव ने बताया कि यात्रा मार्गों पर सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा, मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए आपदा प्रबंधन दलों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है.
राज्य सरकार ने इस बार यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. इस बार यात्रा मार्ग पर 150 से अधिक मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई जा रही हैं. वहीं, हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस सेवाएं भी मुस्तैद रहेंगी. 

तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा सके. यात्रा मार्ग पर वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए अस्थायी पार्किंग, बस स्टॉप और शटल सेवाएं शुरू की जा रही हैं. संभावित आपदाओं से निपटने के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगी.

सरकार चारधाम यात्रा पंजीकरण किया अनिवार्य
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा में पंजीकरण को अनिवार्य किया है. बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा.

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. पहले दिन ही 60 हजार से अधिक यात्रियों का रजिस्ट्रेशन होना इसका प्रमाण है. सरकार इस बार यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई नए कदम उठा रही है. अनुमान है कि इस बार यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी. आपको बता दें कि, इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुल रहे हैं, जबकि 2 मई को केदारनाथ धाम और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं. इसके अलावा 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे.

ये भी पढ़ें: 'इतिहास में ना जाएं तो अच्छा..', सपा सांसद बर्क के बयान पर बोले अखिलेश यादव

About the author दानिश अली

दानिश अली लोकसभा के पूर्व सांसद और राजनेता हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget