एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2021: छठ पूजा पर यूपी में रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने दिए निर्देश, डीएम लेंगे फैसला

सीएम योगी ने कहा कि जिन जिलों में छठ का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है, उन जिलों में जिलाधिकारी छठ पर स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित कर सकते हैं.

Chhath Puja 2021: देश में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार से शुरू हो चुका है. इसको देखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा के दिन 10 नवंबर को अवकाश घोषित किया है. सीएम योगी ने कहा कि जिन जिलों में छठ का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है, उन जिलों में जिलाधिकारी छठ पर स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कई जिलों में कार्तिक मास में बड़े मेले आयोजित किए जाते हैं, इसपर भी जिलाधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया जा सकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ आदि शहरों में छठ पर्व पर नदियों, तालाबों आदि के तटों पर साफ-सफाई तथा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं. काशी के महत्व को देखते हुए देव दीपावली पर विशेष सतर्कता बरती जाए. साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश की व्यवस्था के साथ-साथ मेलों में कोरोना संक्रमण के सम्बन्ध में जागरूकता की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि पर्वों और मेलों को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त एवं आईजी रेंज अथवा डीआईजी रेंज द्वारा नियमित समीक्षा की जाए.

इस मौके पर उन्होंने अभी से रैन बसेरों की व्यवस्था किए जाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं. स्थानीय नगर निकाय के साथ मिलकर पुलिस यह सुनिश्चित करे कि कोई भी गरीब व निराश्रित व्यक्ति फुटपाथ, चौराहे, किसी प्रतिमा के नीचे अथवा अन्य किसी खुले स्थान में रात गुजारने को मजबूर न हो. पुलिस लगातार गश्त करे और ऐसे लोगों को तत्काल रैन बसेरों में स्थान दिलाया जाए.

वहीं डीजीपी मुकुल गोयल ने भी छठ पर्व से संबंधित आयोजन स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि आयोजन स्थलों पर महिला पुलिस कर्मियों की सादे वस्त्रों में भी ड्यूटी लगाई जाए. डीजीपी ने कहा है कि उचित पुलिस प्रबंध, यातायात और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाए. डीजीपी ने नदियों और तालाबों पर उचित प्रकाश व्यवस्था एवं गोताखोरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं.

यह भी पढ़ें-

Bengal Violence Case: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्देश, CBI-SIT को नई जांच रिपोर्ट दाखिल करने को कहा

Nawab Malik vs Wankhede: नवाब मलिक का समीर वानखेड़े पर नया हमला, पूछा- क्या ड्रग्स के धंधे में आपकी साली भी है शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget