एक्सप्लोरर

UP Digital Crop Survey: डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर सीएम योगी सख्त, काम में तेजी लाने के निर्देश, 37 जिलों में काम पूरा

UP Digital Crop Survey News: अभी तक जिन जनपदों में सर्वे का कार्य 70 फीसदी से कम है उन्हें लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं. 

UP Digital Crop Survey: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में फसलों के डिजिटल सर्वे का कार्य तेज गति से जारी है. प्रदेश के 37 जिलों में सरकार ने शत प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है. वहीं 13 जिलों में भी कार्य 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द बाकी बचे जनपदों में भी सर्वे के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है. वहीं धीमी प्रगति वाले जनपदों को लेकर नाराजगी जतायी है. सीएम ने जिलाधिकारियों को तेज गति से सर्वे पूरा करने की सख्त हिदायत दी है. 

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन 50 खेतों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं. पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 5764 सर्वेयर लगाये गये हैं, जिसमें 1437 कृषि विभाग, 2733 राजस्व विभाग और 1594 पंचायत सहायक हैं. इन्हें प्रदेश के 26775 राजस्व ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ से अधिक खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है. इनमें से 16490 राजस्व ग्रामों में सर्वे को पूरा कर लिया गया है.

इन जनपदों में सौ फीसद काम पूरा

अपडेट आंकड़ों की बात करें तो बागपत, आजमगढ़, अमरोहा, बलरामपुर, गोंडा, एटा, आगरा, बहराइच, बरेली, बिजनौर, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, शामली, श्रावस्ती, सोनभद्र, उन्नाव, सहारनपुर, फिरोजाबाद, बांदा, बुलंदशहर, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर, कन्नौज, शाहजहांपुर, कासगंज, मैनपुरी, खीरी, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज और लखनऊ में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है.

इसके अलावा महाराजगंज, इटावा, अंबेडकरनगर, कन्नौज, कानपुर नगर, अलीगढ़, बलिया, मथुरा, बदायूं, सीतापुर, संभल, अमेठी, कुशीनगर, बाराबंकी, कानपुर देहात, पीलीभीत, हापुड़ और मऊ में भी 95 से 99 प्रतिशत तक सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है.

तेजी से सर्वे करने के निर्देश

सरकार की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शत प्रतिशत से लेकर 95 फीसदी तक सर्वे पूरा करने वाले जनपदों के अलावा हमीरपुर, चंदौली, देवरिया, अयोध्या, बस्ती, मुरादाबाद, जालौन, औरैया, सुल्तानपुर, हरदोई, मिर्जापुर, महोबा और फर्रुखाबाद में कार्य 80 फीसदी से लेकर 95 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है. 

इसके अलावा संत कबीरनगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, चित्रकूट, झांसी, भदोही, वाराणसी और गोरखपुर में भी सर्वे का कार्य 70 से 80 फीसदी के बीच पूरा हो चुका है. जिन जनपदों में सर्वे का कार्य 70 फीसदी से कम है उन्हें लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं. 

बता दें कि मोबाइल एप के जरिए कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी खेतों में उगी फसलों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं. योगी सरकार इसके जरिए प्रदेश में पैदा की जा रही फसलों का पूरा डेटा तैयार करा रही है. सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकडे़ प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी. 

Israel-Palestine War: AMU में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन पर भड़की BJP, अलीगढ़ सांसद बोले- होगी सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget