एक्सप्लोरर

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायक शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- इस सरकार ने साढ़े 4 लाख भर्तियां की

मिशन रोज़गार के तहत सीएम योगी ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 11 नवचयनित शिक्षकों को मंच पर खुद नियुक्ति पत्र दिए.

लखनऊ: मिशन रोज़गार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 2,846 नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र बांटे गए. सीएम योगी ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 11 नवचयनित शिक्षकों को मंच पर खुद नियुक्ति पत्र दिए. जबकि करीब 200 अभ्यर्थियों को भी कार्यक्रम के दौरान लोकभवन में ही नियुक्ति पत्र मिले.

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कई वर्षों बाद शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी हो पा रही है. विगत 4 वर्षों में पारदर्शी तरीके से शिक्षकों के पद भरने का प्रयास किया. आरक्षण के सभी नियमों का पालन करते हुए भर्तियां की. सीएम ने इस मौके पर पिछली सरकारों पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि आप में बहुत से ऐसे होंगे जिन्होंने 2017 के पहले भी प्रयास किया होगा लेकिन योग्यता के बावजूद चयन नहीं हो पाया होगा.

इस सरकार ने 52-53 महीने में साढ़े 4 लाख सरकारी भर्तियां की- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम ने कहा 2017 के पहले नियुक्तियों में बेईमानी और भ्रष्टाचार था. इस सरकार ने 52-53 महीने में साढ़े 4 लाख सरकारी भर्तियां की और 5 साल पूरे होने तक 5 लाख का लक्ष्य पूरा हो जाएगा. सीएम ने कहा कि जब हम आये तो तमाम भर्तियां कोर्ट में फंसी थी. पिछली सरकारों की बेईमानी और भ्रष्टाचार के चलते बीते 15-20 साल की सरकारों में आंकड़ों को देखिए इतनी नियुक्ति कभी नही हुई. सीएम ने कहा की इससे कई गुना ज्यादा निजि क्षेत्र में रोज़गार दिया.

हमारे लोक कल्याण संकल्प पत्र में एक बात ये भी थी कि हम जब आएंगे तो प्रदेश के परंपरागत उद्यम को जीवित करेंगे. फरवरी 2018 में जब पीएम से इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन कराया था तो ODOP लांच किया. ये पहले भी हो सकता था लेकिन पिछली सरकारों में सोच नही थी. पिछली सरकारों की मंशा ही नही थी कि प्रदेश के युवा को अपने घर, क्षेत्र में ही रोजगार मिले. इसीलिए रोजगार के लिए युवा को पलायन करना पड़ता था.

बेरोजगारी दर 17.6 फीसदी थी जो अब 4.1 फीसदी है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश में बेरोजगारी दर 17.6 फीसदी थी जो अब 4.1 फीसदी रह गयी. सीएम ने नवचयनित शिक्षकों से कहा कि जिन इंटर कॉलेज ने कभी देश को नेतृत्व दिया आज उसके सामने अस्तित्व का संकट, आपको वहां जाकर काम करना, लोगों में विश्वास जगाना है. अगर आपने लापरवाही की तो छात्र जीवन भर कोसेगा. आपको यश प्राप्त करना या गाली खाना ये तय कर लीजिए. सीएम ने प्रदेश के 8 अकांक्षात्मक जनपदों में तैनाती पाने वालों को अतिरिक्त मेहनत के लिए कहा. सीएम ने कहा कि आपको शासन की योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए. योजनाओं की डिटेल जानकारी लेकर छात्र छात्राओं तक पहुंचाएं.

आज नकलविहीन परीक्षा हो रही है- डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 2017 में उन्हें माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी मिली तो यूपी बोर्ड परीक्षा होने वाली थी. वे जब यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों के निरीक्षण पर निकल तो देखा कि एक गाड़ी से नकल सामग्री वहां आयी थी. लेकिन आज नकलविहीन परीक्षा हो रही. हमने सिलेबस को अपडेट किया और 6 महीने की मेहनत के बाद NCERT का सिलेबस लागू किया.

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा की योगी सरकार का ये कार्यकाल इतिहास में स्वर्णयुग के रूप में जाना जाएगा. शिक्षा, स्वास्थ, औद्योगिक, बिजली सभी क्षेत्रों में जो काम हुआ वो पहले कभी नही. आज बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक कहीं शिक्षकों की कमी नही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget