एक्सप्लोरर

पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, कहा- 'घटना दुःखद और हृदय विदारक'

CM Yogi on Pushpak Express Train Accident: महाराष्ट्र में पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए. यात्री अपने कोच के बाहर खड़े थे, उन्हें संदेह था कि ट्रेन में आग लगी है.

Pushpak Express Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली जिसके बाद ट्रेन में भगदड़ मच गई. इसके बाद डरकर यात्रियों ने ट्रेन से बाहर छलांग लगा दी और इसी दौरान दूसरे ट्रैक से कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी, जिसने यात्रियों को कुचल दिया. इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया.

यूपी सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पक ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. सीएम योगी ने कहा कि पुष्पक ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने कहा कि इस हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए और सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने जलगांव रेल हादसे पर कहा, "हमने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. लखनऊ जंक्शन पर इमरजेंसी बूथ है वहां भी लोग जानकारी ले सकते हैं. अफवाह किसने फैलाई और किस तरह की अफवाह थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा." 

जानकारी के अनुसार लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में चेन पुलिंग हुई है, चैन पुलिंग का कारण आग थी या अफवाह थी ये अभी स्पष्ट नहीं है, चेन पुलिंग के साथ ही यात्री नीचे उतरे या कूदे और कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. 

पुष्पक एक्सप्रेस हादसे पर मुंबई सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया, जलगांव में पचोरा के पास पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर आ रही थी, उसमें अलार्म चेन खींचने की घटना हुई. इस घटना के बाद, कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए और उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और विपरीत दिशा में जा रही थी, हमें पता चला है कि कुछ यात्री उस ट्रेन की चपेट में आ गए हैं.

सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 7-8 यात्रियों को चोटें आई हैं. हमने उनकी देखभाल के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद ली है. हमने आस-पास के अस्पतालों से भी मदद मांगी है. रेलवे की दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन भी भुसावल से रवाना हो गई है और यह जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच जाएगी.

'महाराज जी का योगदान अभूतपूर्व', महाकुंभ के आयोजन को लेकर गदगद है अखिलेश की महिला विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Embed widget