एक्सप्लोरर

सीएम योगी और सीएम धामी ने खत्म किया यूपी-उत्तराखंड के बीच 21 साल पुराना जमीन विवाद, जानें- क्या निकला फॉर्मूला

UP और उत्तराखंड के बीच 21 सालों से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ ही गया. सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मिलकर पुराने विवाद को खत्म कर दिया है.

CM Yogi Visit To Uttarakhand: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के बीच 21 सालों से चला आ रहा संपत्ति का विवाद खत्म हो चुका है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मिलकर पुराने विवाद को खत्म कर दिया है. हालांकि इसकी शुरुआत करीब ढाई साल पहले उत्तराखंड के तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच बातचीत से हुई थी.

दोनों राज्यों के बीच संपत्ति बंटवारे का जो फॉर्मूला निकला है, उसके मुताबिक उत्तराखंड को अलकनंदा होटल मिला. यूपी ने अपने हिस्से में भागीरथी होटल बनाया. इसी भागीरथी होटल का उदघाटन करने योगी आदित्यनाथ सुबह 11.30 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए हरिद्वार के भल्ला कॉलेज पहुंचेंगे. पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में होटल का उदघाटन होगा और इसी के साथ दोनों राज्यों में संपत्तियों के बंटवारे की औपचारिकता भी पूरी हो जाएगी.

भागीरथी होटल की ये है खासियत

भागीरथी होटल के उदघाटन कार्यक्रम में तमाम साधु संत भी शामिल होंगे. यही वजह है कि यहां कोई मंच ना बनाकर सब के लिए एक लेवल पर बैठने का इंतजाम किया गया है. गंगा घाट पर बना होटल भगीरथी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसके कमरों में 5 स्टार होटल जैसी सुविधा दी गई है. होटल में कुल 100 कमरे बनाये गए हैं.

Char Dham Yatra 2022: कल सुबह 6:25 में खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, गौरीकुंड पहुंची 'बाबा की डोली'

साल 2000 में यूपी से अलग हुआ था उत्तराखंड

यूपी से अलग होने के बाद उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा साल 2000 में मिला. तब बहुत सी ऐसी सम्पत्तियां थीं जिनको लेकर दोनों राज्यों में विवाद था. उन्हीं में से एक होटल अलकनन्दा है, जो गंगा जी के किनारे पर बना है. इस होटल को यूपी पर्यटन निगम चलाता रहा है, जिसपर उत्तराखंड अपना कब्जा चाहता था. ढाई साल पहले बातचीत में ये तय हुआ कि अलकनन्दा के बगल की जमीन यूपी को दे दी जाए जिसपर अपने खर्च से यूपी अपना होटल बना ले. अब होटल बनकर तैयार है जिसका आज उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.

Dehradun Corona Update: देहरादून में बढ़ रहा कोरोना का कहर, वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल में 16 लोग मिले संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget