एक्सप्लोरर

'मैं स्कूल जाना चाहती हूं, एडमिशन करा दीजिए...' सीएम योगी से बच्ची ने लगाई गुहार, तुरंत गृह सचिव को मिला ये आदेश

Lucknow News: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान मुरादाबाद की एक बच्ची से मिले जो अपनी फरियाद लेकर उनके पास पहुंची थी, जिसे सुनकर सीएम योगी मुस्कुराते नजर आएं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक तरफ सख्त प्रशासनिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं वहीं दूसरी ओर उनका एक मानवीय सरल और बच्चों से आत्मीयता वाला रूप भी समय समय पर सामने आता है. सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन में कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला जब मुरादाबाद से आई एक नन्ही बच्ची ने मुख्यमंत्री से सीधे और मासूम अंदाज में कहा स्कूल जाना चाहती हूं आप मेरा एडमिशन करा दीजिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद हर फरियादी से मिलने के लिए जनता दर्शन में मौजूद थे. जब वह बच्ची के पास पहुंचे तो उन्होंने पहले उसका हालचाल पूछा और फिर उसके हाथ से प्रार्थना पत्र लिया. जैसे ही उन्होंने उससे पूछा तू स्कूल नहीं जाना चाहती बच्ची तुरंत बोली नहीं मैं तो जाना चाहती हूं आप मेरा एडमिशन करा दीजिए. जिस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए पूछा किस क्लास में एडमिशन कराना है दसवीं या ग्यारहवीं में बच्ची ने मासूमियत से जवाब दिया मुझे नाम नहीं पता. मुख्यमंत्री इस जवाब पर हंस दिए और तुरंत प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को बच्ची का प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निर्देश दिया कि इसका एडमिशन हर हाल में कराया जाए.

मुख्यमंत्री से मिलकर बच्ची ने क्या कहा?
जनता दर्शन में मौजूद लोग इस नजारे को देखकर भावुक हो गए और मुख्यमंत्री की बालमन से जुड़ने की संवेदनशीलता की सराहना की. बच्ची की हाजिर जवाबी और मासूमियत ने मुख्यमंत्री ही नहीं सभी को मुस्कुरा दिया. बाद में जब मीडिया ने बच्ची से पूछा कि कैसी रही मुलाकात तो उसने खुशी से बताया मैं योगी जी से मिलकर आई हूं. मैंने उनसे कहा कि मेरा एडमिशन करवा दीजिए. उन्होंने कहा हां करवा दूंगा. उन्होंने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हैं. चाहे सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता का निरीक्षण हो बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की बात हो या बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना  मुख्यमंत्री का विशेष फोकस बच्चों की शिक्षा और भलाई पर रहता है. प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना मिशन शक्ति  स्कूल चलो अभियान जैसी योजनाओं के ज़रिए प्रदेश के लाखों बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है. ऐसे में बच्ची के साथ मुख्यमंत्री का यह मानवीय संवाद उन योजनाओं की जमीनी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण बन गया है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget