एक्सप्लोरर

UP: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर मुख्य सचिव ने अफसरों के साथ की बैठक, दिये ये दिशा-निर्देश

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर तमाम राज्यों की चिंताएं बढ़ा दी है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी सरकार इसे लेकर सतर्कता बरत रही है. राज्य सरकार ने दिशा निर्देश जारी करते हुये रेलवे स्टेशनों पर प्रारंभिक जांच के निर्देश जारी किये हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बैठक की है. मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में फिर तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है.

मुख्य सचिव ने जारी किये दिशा निर्देश

आरके तिवारी ने कहा कि यूपी में भी कई जनपदों में मार्जिनली संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. जिलों में इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल और कमांड सेन्टर पूरी तरह सक्रिय रहें हैं. डीएम, सीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारी प्रतिदिन बैठक कर टेस्टिंग, कान्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस की प्रगति की समीक्षा करें. रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की रैंडम और प्रारंभिक जांच की जाए. साथ ही ट्रेनों से अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की सूची रेलवे से प्राप्त कर सर्विलांस करने के निर्देश भी आरके तिवारी ने दिए.

वहीं, दूसरी ओर कोरोना को लेकर डीएम अभिषेक प्रकाश लखनऊ ने भी बैठक की. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि लखनऊ के पुराने कंटेनमेंट जोन्स में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही इन क्षेत्रों में कड़ाई के साथ सेनेटाइज़ेशन और कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन कराया जाएगा. पुलिस बल के सहयोग से मास्क व सोशल डिस्टनसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा. जो लोग इनका उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अगला एक महीना संक्रमण को लेकर बेहद संवेदनशील

वहीं, डीएम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व एयरपोर्ट पर टारगेट सैंपलिंग एवं क्लिनिक, डायलेसिस सेंटर व हॉस्पिटल के स्टाफ की टारगेट टेस्टिंग के निर्देश भी दिए. समस्त निगरानी समितियों व सर्विलांस टीमों को शत प्रतिशत सक्रिय करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं.

प्रदेश और लखनऊ में कोविड के आंकड़े

डेढ़ महीने बाद लखनऊ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं. ये 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक मामले हैं. इससे पहले 30 जनवरी को लखनऊ में 24 घंटे में 35 मामले आये थे. पूरे प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटे में 151 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, जबकि 162 डिस्चार्ज हुए. अबतक प्रदेश में कुल 6,05,441 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. वर्तमान में प्रदेश में 1,838 एक्टिव केस हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से दो की मौत हो गयी है. वहीं, राज्य में इस महमारी से अब तक कुल 8,748 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें.

अजीम मंसूरी की शादी के लिए आए लड़कियों के फोन, खबर दिखाने के लिए किया abp का धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget