एक्सप्लोरर

यूपी में मुख्‍यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का किसे मिलेगा लाभ, योगी सरकार के मंत्री ने दी ये जानकारी

UP Krishak Accident Welfare Scheme: विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्‍य राकेश प्रताप सिंह के प्रश्‍न के उत्‍तर में मुख्‍यमंत्री की ओर से सुरेश खन्‍ना ने जानकारी दी.

Chief Minister Krishak Accident Welfare Scheme : उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने मंगलवार को कहा कि हत्या के मामलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाना मान्य नहीं होगा. विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्‍य राकेश प्रताप सिंह के प्रश्‍न के उत्‍तर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की ओर से खन्‍ना ने यह जानकारी दी.

सिंह ने कहा कि गरीब किसान अपनी फसल बेचकर घर लौटता है और रास्ते में लुटेरे गोली मारकर उसकी हत्‍या कर देते हैं और उसकी रकम लूट लेते हैं लेकिन सरकार की तरफ से कोई अनुदान नहीं मिलता. उन्‍होंने प्रश्न किया कि सरकार की ओर से किसान या श्रमिक को ऐसी स्थिति में अनुदान क्यों नहीं दिया जाता. इसके पहले उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री कृषक दुर्घटना के अंतर्गत प्रभावित किसान परिवारों को दी जाने वाली धनराशि का भी ब्यौरा मांगा.

UP Monsoon Session: विधानसभा में अखिलेश यादव पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- ये लोग केवल उपदेश देते हैं

सुरेश खन्ना ने दी ये जानकारी
खन्‍ना ने बताया कि योजना के अंतर्गत किसान की दुर्घटनावश मृत्‍यु या दिव्यांगता की दशा में अधिकतम पांच लाख रुपये की धनराशि देय होगी जो राज्‍य सरकार द्वारा वहन की जाएगी. उन्‍होंने बताया कि दुर्घटना के कारण मृत्‍यु होने पर पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी .

उनका कहना था कि दिव्यांगता की स्थिति में पूर्ण अक्षम होने पर, दोनों हाथ अथवा दोनों पैर अथवा दोनों आंखों की क्षति होने, एक हाथ तथा एक पैर की क्षति होने पर 100 प्रतिशत अक्षम माना गया है. उन्‍होंने राज्य आपदा मोचक निधि से प्राप्त होने वाली धनराशि का भी ब्यौरा दिया.

खन्‍ना ने कहा कि हत्या के प्रकरणों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाना मान्य नहीं होगा. उन्‍होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में मुख्‍यमंत्री के विवेकाधीन कोष से धनराशि दी जाती है.

Uttarakhand Cabinet Reshuffle: उत्तराखंड कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, बीजेपी हाईकमान ने CM धामी से मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget