एक्सप्लोरर

Chandauli News: चंदौली में ARTO विनय कुमार पर लगे वसूली के आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश

UP: चंदौली में एआरटीओ विनय कुमार पर चेकिंग के दौरान ट्रक को छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये की डिमांड करने का आरोप लगा है. इस मामले की शिकायत मिलने पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के चंदौली एआरटीओ (ARTO) विनय कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन ने जांच के आदेश दिए हैं. जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा को ट्रांसपोर्टर से घूस मांगने के मामले की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया है. जांच के बाद एआरटीओ दोषी पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई हो सकती है. दरअसल, वाराणसी के ट्रांसपोर्टर प्रमोद सिंह का ट्रक खाद्यान्न लोड करके चहनिया क्षेत्र में जा रहा था. ट्रक पर चहनिया क्षेत्र के शेरपुर, चकिया बिहारी, सरैया, रमदत्तपुर सहित अन्य गांव के कोटे का गल्ला लदा था. वहीं चेकिंग के दौरान एआरटीओ विनय कुमार ने फिटनेस फेल होने पर वाहन को अलीनगर थाने में सीज कर दिया.

ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाया था कि एआरटीओ ने अपने ऑफिस के एक कर्मचारी के जरिए ट्रक छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये की डिमांड की थी. इस पर ट्रांसपोर्टर प्रमोद सिंह ने अपने प्रतिनिधि के रूप में श्याम मौर्य को फेकू राम नामक परिवहन विभाग के कर्मचारी के पास भेजा. यहां कर्मचारी ने आदेश बनाने के बदले 10 हजार रुपये देने की डिमांड की. इसी मामले को लेकर ट्रांसपोर्टर ने डीएम से एआरटीओ की लिखित शिकायत की थी. इस मामले को लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है. इस संबंध में अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में उन्होंने जांच कमेटी बनाई है. जांच कर दोषियों के खिलाफ सक्त कार्रवाई करने का अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है.

गाजीपुर में भी लगे थे वसूली के आरोप
ट्रांसफर से पहले गाजीपुर में तैनाती के दौरान एआरटीओ विनय कुमार काफी सुर्खियों में रहे थे. गाजीपुर में ट्रकों से वसूली को लेकर ट्रक मालिकों ने शिकायत शासन स्तर पर की थी. मामले में किसी तरह जुगाड़ लगाकर विनय कुमार गाजीपुर से चंदौली आ गए. हालांकि, चंदौली में तैनाती के दौरान 24 जनवरी 2020 में पहली बार सैयदराजा इलाके में एक मामला सामने आया था. यहां बालू की खड़ी ट्रकों को विनय कुमार ने खुद पंचर करवाया, जिसके बाद ट्रक मालिकों, चालकों और एआरटीओ में विवाद इतना बढ़ गया की एआरटीओ पर पथराव कर दिया गया. किसी तरह जान बचाकर एआरटीओ वहां से सैयदराजा थाने पहुंचे. इस घटना से विनय कुमार काफी चर्चा में आ गए थे.

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर का ये दावा सच हुआ तो सपा को होगा बहुत बड़ा नुकसान, BJP को बंपर फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget