एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर में क्यों नहीं हुआ उपचुनाव का ऐलान? CEC राजीव कुमार ने बताई बड़ी वजह

UP स्थित अयोध्या के मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. इसके पीछे निर्वाचन आयोग ने बड़ी वजह बताई है.

Milkipur Bypolls 2024: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित था हालांकि निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर कोई ऐलान नहीं किया है. अब इस पर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बड़ी जानकारी दी है. राजीव कुमार ने कहा है कि जिन सीटों पर उप चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है उनको लेकर इलेक्शन पिटिशन (यानी कि कोर्ट में मामला पहुंचा हुआ है) पेंडिंग है. मिल्कीपुर में इलेक्शन पेटिशन पेंडिंग है इसलिए मिल्कीपुर का नाम नहीं है.

यूपी के मिल्कीपुर में उपचुनाव की घोषणा इसलिए नहीं हुई, क्योंकि बीजेपी के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने 2022 में चुनाव जीते सपा विधायक अवधेश प्रसाद के ख़िलाफ़ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जो कि लंबित है. फॉर्म भरते वक्त शपथ से जुड़ा कोई मामला है.

Karhal ByPolls 2024: अखिलेश यादव की करहल सीट पर सपा का किला भेद पाएगी BJP, जानें- क्या कहता है समीकरण?

बाकी सीटों पर कब है चुनाव?
यूपी उपचुनाव में सबका नजरें इस बार मिल्कीपुर पर टिकी थीं. ये सीट सपा के अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से सांसद बनने के बाद खाली हुई है. ये सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है. साल 1991 से अब तक बीजेपी यहां सिर्फ दो बार चुनाव जीती है जबकि छह बार सपा और दो बार बसपा से विधायक रहे हैं. अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को फैजाबाद सीट पर हराकर ऐसा जख्म दिया है जिसकी टीस अब तक बीजेपी को सता रही है. 

उत्तर प्रदेश की जिन 9 सीटों पर अब उपचुनाव होगा उसमें करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर शामिल है.  इन सीटों पर उपचुनाव के लिए 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. वहीं 25 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है. इसके अलावा 28 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी.  30 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. वहीं 13 नवंबर को इन 9 सीटों पर मतदान होगा. वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी.

 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget