एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: संजय निषाद की जिद के बाद अब BJP अड़ी, हाईकमान ने दे दिया सीधा संदेश

UP ByElections 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सहयोगी दलों के साथ अभी भी बात नहीं बन पा रही है. हालांकि हाईकमान के ओर से निषाद पार्टी के सीधा संदेश दे दिया गया है.

UP ByElections 2024: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है. लेकिन इसी बीच बीजेपी के सहयोगी अब उसके लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं. योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद जिद्द पर अड़े हैं कि उन्हें 2022 में जो दो सीटें लड़ने को दी गई थी जिसमें हम एक हारे एक जीते थे वो दी जाए. 

मंत्री मिर्जापुर की मंझवा और अम्बेडकर नगर की कटहरी विधानसभा जहां उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ा था, अब फिर से मांग रहे हैं. बीजेपी का कहना है कि NDA के सहयोगियों की जिद के कारण लोकसभा चुनाव में गठबंधन को कई सीटें गवानी पड़ी है.

बीजेपी नहीं दोहराएगी गलती
बीजेपी का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी हो या निषाद की ये सभी अपने सिम्बल पर लड़कर हार चुके हैं. अब उप चुनाव में भाजपा ये गलती नहीं करेगी. लेकिन निषाद हैं कि मान नहीं रहे हैं और यही उनकी जिद्द आड़े आ गई है. बीजेपी अध्यक्ष से मंगलवार की देर रात हुई मीटिंग के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है.

अब निषाद पार्टी के साथ सीटों के मसले को सुलझाने के लिए जेपी नड्डा ने महासचिव सुनील बंसल को लगाया है जिनसे संजय निषाद की मुलाकात हो चुकी हैं. सूत्रों से मिली जानकारी ये बता रही है कि संजय निषाद को सुनील बंसल ने ये साफ शब्दों में बता दिया है कि नड्डा जी से आपकी मीटिंग के बाद हम दोनों की बात अमित शाह जी से हो गई है.

UP News: करवा चौथ पर मायावती की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर किया वायरल

हाईकमान का सीधा संदेश
उन्होंने कहा है कि पार्टी हाईकमान आपको मंझवा सीट देगा लेकिन सिम्बल भाजपा का होगा. बाकी आपके बारे में और आपकी पार्टी के बारे में कुछ और विचार किया जा रहा है जिससे आप संतुष्ट होंगे. अभी फिलहाल उप चुनाव लड़िए रिजल्ट के बाद अच्छा होगा.

सूत्रों की मानें तो तीन दिन दिल्ली में रहने के बाद और बीजेपी नेताओं से मिलने के बाद संजय निषाद को भी बात समझ में आ गई है कि गठबंधन में रहना है और मंत्री बने रहना है तो भाजपा शीर्ष नेतृत्व की बात मान लिया जाये. उम्मीद है आज देर रात या कल दोपहर तक यूपी NDA के उम्मीदवारों की लिस्ट आ जायेगी.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget