एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा ने दिखाए तेवर, कांग्रेस के लिए अब बचा केवल यही विकल्प

हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अगले दिन ही समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इसके बाद गठबंधन में हलचल बढ़ गई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उपचुनाव के लिए छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया. सपा की पहली लिस्ट ऐसे वक्त में आई है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस को हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सपा के फैसले से अब कांग्रेस के पास एक ही विकल्प बचा है.

दरअसल, सपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के यूपी प्रभारी ने पहले ही गठबंधन की स्थिति को लेकर अपना बयान जारी कर दिया है. इस मुद्दे पर राष्ट्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा, जो हम मानेंगे. अजय राय ने सपा प्रत्याशियों की लिस्ट पर कहा, "मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, फिर भी हमारा शीर्ष नेतृत्व इस मामले को देखेगा."

लेकिन सूत्रों की माने तो सपा इस उपचुनाव कांग्रेस को दो सीटों से ज्यादा ने देने के लिए तैयार नहीं है. इस वजह से अगर कांग्रेस को गठबंधन करना होगा तो इन्हीं दो सीटों पर समझौता करना होगा. सपा ने बुधवार को छह प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की. इस दौरान फूलपुर सीट पर भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जिसपर कांग्रेस दावा कर रही थी. 

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर सीएम योगी बोले- 'वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न, जीवन विकास को समर्पित था'

क्या था कांग्रेस का दावा
गौरतलब है कि सपा ने करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया है. इसमें फूलपुर और मझवां दोनों वो सीटें है, जहां पर बीजेपी ने 2022 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.

कांग्रेस फूलपुर और मझवां दोनों सीटों पर दावेदारी पेश कर रही थी, लेकिन सपा ने पहले ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया. बता दें कि 10 सीटों में से पांच सीटें- सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी सपा के पास थी. वहीं, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर भाजपा के पास थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget