एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024: 'सपा कभी मुसलमानों की हितैषी पार्टी नहीं रही,' यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का बड़ा बयान

UP ByPolls 2024: यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भी मुसलमानो की हितैषी पार्टी नहीं रही है. भाजपा सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे पर काम करती हैं.

UP Politics: यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भी मुसलमानो की हितैषी पार्टी नहीं रही है, वह सिर्फ मुसलमानो के वोटो से अपनी सरकार बनाती है लेकिन मुसलमानो के हित का कोई काम नहीं करती है. वह सिर्फ मुसलमानों को लटकाने-झटकाने का काम करते हैं. कहा कि सपा सांसद आदित्य यादव और उनके पिता मुसलमानो के सबसे बड़े गुनहगार हैं.उन्होंने मुसलमानो का इस्तेमाल किया है.

कहा कि, उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस एक ईमानदार पुलिस अधिकारी आईपीएस इलमा अफ़रोज़ पर जो जुल्म कर रही है, उनका जो उत्पीड़ण कर रही है, वह दुनिया देख रही है. इस बार कुंदरकी चुनाव में जनता इस बात का जवाब दे देगी. बासित अली ने कहा कि इस बार मुसलमान न बट रहा है, न कट रहा है, वह सब भाजपा को वोट कर रहा है. महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन को मौलानाओं का समर्थन मिलने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से यही करती आई है. वह कुछ मौलानाओं को मुसलमानों का चेहरा बना कर अपने लिए अपील कराती रही है.

सबका साथ- सबका विकास के मुद्दे पर करती है काम
उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम करती हैं. 2% मुसलमानो का वोट बीजेपी को मिला था लेकिन भाजपा ने विकास कार्यों में 30 से 40 प्रतिशत भागीदारी मुसलमानों को दी है . यही वजह है कि इस बार कुंदरकी में मुस्लिम मतदाता भाजपा को वोट कर रहे हैं. भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर इस बार बड़ी जीत हासिल करने वाले हैं.  मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.

यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि इस बार कुंदरकी के मुस्लिम मतदाता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर को वोट देकर विधायक बनाने जा रहे हैं. सपा-बसपा की सरकारों में इस क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है. भाजपा मुसलमानों को सभी योजनाओं में बराबर की भागीदारी दे रही है. इसलिए विकास के नाम पर इस बार कुंदरकी की जनता भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी. बासित अली ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ चुनाव मैदान में हैं. हम अपने चुनावी वादों को पूरा करने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: बंटेंगे तो कटेंगे पर BJP में ही रार? केशव प्रसाद मौर्य को मिला इन दिग्गजों का साथ! नए बयान से मची सियासी हलचल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget