एक्सप्लोरर

बंटेंगे तो कटेंगे पर BJP में ही रार? केशव प्रसाद मौर्य को मिला इन दिग्गजों का साथ! नए बयान से मची सियासी हलचल

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ के सियासी नारे बंटेंगे तो कटेंगे पर अब रार शुरू हो गया है. केशव प्रसाद मौर्य के नए बयान से हलचल मच गई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पहले ही किनारा कर लिया था. अब इस पर इस पर रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ-साथ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अलग रुख अख्तियार कर लिया है. सीएम योगी के नारे पर भारतीय जनता पार्टी में ही बंटवारे पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि ये खुद बटेंगे और जल्द ही हटेंगे.

केशव प्रसाद मौर्य ने इस महीने की शुरुआत में ही एक साक्षात्कार में कहा था कि यह नारा बीजेपी का नहीं है. उन्होंने कहा था कि हमारा नारा है- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास. अब एक बार फिर डिप्टी सीएम ने सीएम योगी के बयान से किनारा करते हुए कहा है कि सीएम योगी ने नारा किस संदर्भ में और क्यों दिया है, इस पर मेरा बोलना ठीक नहीं, लेकिन हमारे नेता मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) हैं और हम उनके दिए नारे-एक हैं तो सेफ हैं के साथ हैं.

झांसी हादसे की जांच रिपोर्ट CM योगी को सौंपी, इस वजह से अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में लगी थी आग

केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी के नारे से किनारा कर लिया तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों को सलाह दी कि न बंटना है, न बांटना है जबकि शिवराज सिंह चौहान ने नया नारा दिया- जुड़ोगे तो जीतोगे.

उधर, लखनऊ से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि न बंटना है, न बांटना है. देश को एकजुट रहना है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जुड़ेंगे तो जीतेंगे, आगे बढ़ेंगे.

बीजेपी ने क्या कहा?
बयान पर बीजेपी नेताओं के किनारा कसने पर पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति करने के अलग-अलग तरीके होते हैं. हिन्दी बहुत ही समृद्धशाली भाषा है. भले शब्द अलग हों लेकिन भावनाएं सबकी एक हैं. इस भाव में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं है. एक रहेंगे सेफ रहेंगे में जो भाव है वही भाव बटेंगे तो कटेंगे में है. पीएम ने कहा- एक रहेंगे सेफ रहेंगे. सीएम योगी ने कहा कि एक रहेंगे नेक रहेंगे. सबकी भावनाएं एक ही है. सारी बातों का मर्म एक ही है. यह नारा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नारा नहीं है. ये सामाजिक तौर पर सबको एकजुट रखकर के सबको साथ में लेकर चलने की बात है. इसमें कोई मतभेद नहीं है. अगर कोई मतभेद करने का प्रयास करता है तो वह असफल होगा. 

सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर बीजेपी के ही नेताओं की ओर से किनारा कसने पर राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अगर किसी नेता को इस नारे को समझने की आवश्यकता है तो उनको निश्चित तौर पर पार्टी से संवाद करना चाहिए. केशव प्रसाद मौर्य से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने इस नारे से असहमति नहीं जताई है. सभी नारे एक ही समवेत स्वर में है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget