एक्सप्लोरर

Chhanbey ByElections 2023: उपचुनाव में वोटिंग के बीच योगी सरकार के मंत्री पर फोन करके धमकाने का आरोप, सपा का दावा

Chhanbey ByElections 2023: समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर सपा कार्यकर्ताओं को फोन कर धमकाने का आरोप लगाया है और कहा कि चुनाव आयोग इसे संज्ञान में ले.

Chhanbey ByElections 2023: उत्तर प्रदेश में आज दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है. रामपुर (Rampur) की स्वार (Suar Bypoll) और मिर्जापुर (Mirzapur) की छानबे (Chhanbey) सीट पर वोटिंग जारी है, इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने योगी सरकार के एक मंत्री पर उनके कार्यकर्ताओं को धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए बीजेपी (BJP) पर आरोप लगाया गया है कि छानबे सीट पर उनके कार्यकर्ताओं को फोन करके धमकाया जा रहा है, चुनाव आयोग को इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए. 

समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर सपा कार्यकर्ताओं को धमकाने की बात कही है. सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा गया कि, 'मिर्जापुर की छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं. कृपया मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग. सपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा व निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित'

 

चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

वही दूसरी तरफ सपा ने छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289 और 291 पर स्लो वोटिंग का भी आरोप लगाया, सपा ने एक और ट्वीट में कहा कि भाजपा के गुंडे पंकज सिंह व बबलू सिंह अपना दल प्रत्याशी को वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं. मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है. चुनाव आयोग को इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए ताकि यहां पर निष्पक्ष वोटिंग कराई जा सके. सपा ने चुनाव आयोग को चिट्टी लिखकर इसकी शिकायत की है.

चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में सपा ने आरोप लगाया कि पंकज सिंह और बबलू सिंह खुलेआम अपना दल को वोट देने के लिए दबाव बना रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना देख रहा है, जो आचार संहिता का खुला उल्लघंन हैं. यही नहीं प्रशासन अपना दल के प्रत्याशी को जिताने के लिए मुस्लिम, बिंद, कोल समाज के मजबूत बूथों पर मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर प्रताड़ित कर रहा है और वहां मतदान भी धीमी गति से कराया जा रहा है. 

आपको बता दें कि छानबे सीट अपना दल के विधायक राहुल कोल के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद इस पर उपचुनाव हो रहा है. बीजेपी-अपना दल गठबंधन ने यहां से रिंकी कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं सपा की ओर से कीर्ति कोल मैदान में हैं. इस सीट पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी का दावा- 'कानपुर में दंगे और कर्फ्यू के लिए आरोपी को सपा ने दिया टिकट, बनते थे तमंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget