एक्सप्लोरर

UP Bypolls 2023: आजम खान की चुनौती पर अनुप्रिया पटेल का करारा जवाब, मुस्लिम प्रत्याशी उतारने की बताई वजह?

ByElections 2023: स्वार (Suar) उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने सपा के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) पर जबरदस्त पलटवार किया है.

Suar ByElections 2023: उत्तर प्रदेश में छानबे (Chhanbey) और स्वार (Suar) उपचुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. इससे पहले बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. स्वार उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन से अपना दल एस (Apna Dal) ने प्रत्याशी शफीक अंसारी को उतारा है. वहीं अपना दल एस प्रमुख और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने आजम खान (Azam Khan) पर कटाक्ष किया. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "स्वार उपचुनाव में बीजेपी, अपना दल और निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अंसारी हैं. ये यहां के स्थानीय नेता हैं और लंबे समय से लोगों से जुड़े हुए हैं. जनता में हमारे गठबंधन के प्रति बहुत उत्साह है. हमारे प्रत्याशी शफीक अंसारी भारी अंतर से जीतकर विधानसभा में पहुंचेंगे. मैं स्वार की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि देश में मोदी जी की सरकार है और प्रदेश में योगी जी की सरकार है, इस वजह से शफीक अपना दल के विधायक बनने जा रहे हैं."

UP Nikay Chunav 2023 : इस 'मास्टर कार्ड' पर चुनाव में दांव नहीं लगाएंगी मायावती, जानिए क्या है वजह?

क्या बोलीं अनुप्रिया पटेल?
अपना दल एस की प्रमुख से जब आजम खान की चुनौती पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "इस सीट पर अब कोई चुनौती नहीं बची है. जनता ने मन बना लिया है. जब जनता का मन बन जाता है तो आप जानते हैं कि फतह तो उसकी ही होती है जो जनता के मन में बसा होता है. जनता ही सर्व शक्तिमान है और जनता की उपस्थिति ने यहां शफीक की जीत पर मुहर लगा दी है. हमारे गठबंधन से ये पहले मुस्लिम विधायक होने जा रहे हैं."

अनुप्रिया पटेल ने कहा, "लेकिन उसके साथ-साथ यहां की जनता से जुड़े हुए हैं. संघर्ष करते हैं और स्थानीय हैं. यहां लोगों के दुख और सुख में शामिल होते हैं. जन प्रतिनिधि ऐसा ही होना चाहिए जिसके पास जनता आसानी से पहुंच रखती हो. ये जमीनी व्यक्ति हैं. वोट मांगने के लिए कोई किसी को नहीं रोक रहा है. सवाल ये हैं कि वोट मिल रहा है कि नहीं." बता दें कि इस सीट पर 10 मई को वोटिंग होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget