एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में सपा की हार से कांग्रेस को मिली संजीवनी, अखिलेश यादव पर बढ़ेगा दबाव!

UP ByPoll 2024: सपा की हार के बीच यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का वो बयान सुर्खियों में आ गया है जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कांग्रेस की वजह से ही लोकसभा चुनाव में सपा को फायदा हुआ था.

UP ByPoll Election 2024 Results: यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बीजेपी के हाथों जिस तरह हार का सामना करना पड़ा है. उसके बाद कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में संजीवनी मिलती दिखाई दे रही हैं. सपा की हार से कांग्रेस का वो दावा पुख्ता होता दिख रहा है कि उसकी वजह से ही दलित मतदाताओं ने सपा के समर्थन में वोटिंग की थी, जिसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था और इंडिया गठबंधन ने एनडीए को हरा दिया था. 

यूपी उपचुनाव में दोपहर एक बजे हुई मतगणना में बीजेपी ने सात सीटों पर लीड बनाई हुई है जबकि सपा दो सीटों में आगे चल रही है. ये आंकड़े सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को परेशान करने वाले हैं. तो वहीं कांग्रेस के लिए इनसे एक उम्मीद की किरण निकलते हुए दिखाई दे रही है. सपा की हार से अब गठबंधन में कांग्रेस की दावेदार और मजबूत होगी.

सपा की हार से कांग्रेस को संजीवनी
सपा की हार के बीच यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का वो बयान सुर्खियों में आ गया है जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कांग्रेस की वजह से ही लोकसभा चुनाव में सपा को फायदा हुआ था. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने जिस तरह से प्रदेश में संविधान और आरक्षण का मुद्दा उठाया उससे दलित मतदाताओं का रुझान इंडिया गठबंधन की ओर हुआ था और दलितों ने खुलकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट दिया. यही नहीं गठबंधन की वजह से मुस्लिम वोट भी बंटा नहीं और एकजुट होकर एक तरफा इंडिया गठबंधन के साथ गया. 

सपा पर दबाव बना सकती है कांग्रेस
सियासी जानकारों का मानना है कि सपा की हार यूपी में कांग्रेस को अपनी पैर जमाने में मदद मिलेगी. वहीं सपा पर भी दबाव बनेगा. जिसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है. कांग्रेस इन नतीजों के आधार पर आगामी चुनावों में अखिलेश यादव का दबाव बना सकती है. ऐसे में सपा को कांग्रेस को ज्यादा सीटें देनी पड़ सकती हैं. कांग्रेस ये कह सकती है कि यूपी उपचुनाव में सपा इसलिए हार गई क्योंकि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे. 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में सपा को 37 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि बीजेपी 33 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी. इसके बाद उम्मीद थी कि यूपी उपचुनाव में भी कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मनचाही सीटें नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चुनाव से दूरी बना ली, जिसके बाद सपा ने सभी नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget