एक्सप्लोरर

Phoolpur ByPolls 2024: सपा से फूलपुर सीट पर मुजतबा सिद्दीकी ने ठोकेंगे ताल, PDA वोटर्स को साधने की कवायद

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी दल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. सपा ने भी लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है.

Phulpur Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश के 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है. 

इससे पहले मुजतबा सिद्दीकी प्रयागराज से तीन बार विधायक रहे हैं. अखिलेश यादव ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर पीडीए फार्मूले के वोटरों को साधने की कोशिश की है. पार्टी ने उन्हें तकरीबन दो महीने पहले ही ग्रीन सिग्नल दे दिया था. वह तभी से एक उम्मीदवार के तौर पर लगातार क्षेत्र में सक्रिय थे और प्रचार-प्रसार में जुटे हुए थे. 

हालांकि अब औपचारिक तौर पर समाजवादी पार्टी ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस पार्टी भी यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रियता के साथ काम कर रही है. मुजतबा सिद्दीकी को कांग्रेस के हाथ का भी अच्छा फायदा मिल सकता है.

कौन हैं मुजतबा सिद्धीकी?
सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी फूलपुर विधानसभा सीट के वीरकाजी गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की है. उन्होंने सियासी जीवन की शुरुआत बतौर ग्राम प्रधान किया था. वह करीब आठ सालों तक ग्राम प्रधान थे. 

विधानसभा का पहला चुनाव उन्होंने साल 2002 में बीएसपी के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल की थी. साल 2007 में वह प्रयागराज के ही सोरांव सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए. 2012 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, हालांकि साल 2017 में वह प्रतापपुर सीट से चुनाव लड़े और तीसरी बार विधायक चुने गए. 

यूपी विधानसभा के पिछले चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. साल 2022 में वह प्रयागराज की फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर उम्मीदवार बने, लेकिन एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने के बावजूद उन्हें नजदीकी मुकाबले में महज 2700 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. 

आम चुनाव में मेहनत का मिला फल
बीते लोकसभा चुनाव में उन्होंने फूलपुर सीट पर पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की थी. लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन अठारह हजार वोटों की बढ़त हासिल की थी. पार्टी ने क्षेत्र में लगातार सक्रियता और लोकसभा चुनाव में मेहनत को देखते हुए उन्हें तकरीबन दो महीने पहले ही प्रत्याशी बनाए जाने की हरी झंडी दे दी थी.

मुजतबा सिद्दीकी और पार्टी के कई दूसरे वरिष्ठ नेताओं को हाई कमान ने इस फैसले की जानकारी पहले ही दे दी थी. मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को फूलपुर सीट से उम्मीदवार बनाकर अखिलेश यादव ने परंपरागत वोटरों को साधने की कोशिश की है.

परंपरागत वोटर्स को साधने की कवायद
फूलपुर विधानसभा सीट मुस्लिम और यादव बाहुल्य है. यहां पिछड़े और दलित भी निर्णायक स्थिति में है. पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने के लिए इस सीट का प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव और दलित वर्ग का बड़ा चेहरा पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज को प्रभारी बनाया है. 

इंद्रजीत सरोज  लगातार बूथ और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक उन्हें सक्रिय करने का काम कर रहे हैं. बीजेपी ने अभी यहां अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी ने शिवबरन पासी को उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें: 'मुलायम सिंह यादव की नाराजगी दूर करेंगे...' अखिलेश यादव के इस बयान से मच गई थी यूपी की सियासत में हलचल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget