एक्सप्लोरर

मायावती ने कुंदरकी सीट पर किया प्रत्याशी का ऐलान, BSP ने मुस्लिम चेहरे पर लगाया दांव

Kundarki Bypoll 2024: एबीपी न्यूज़ संवाददाता से बात करते बसपा प्रत्याशी ने मायावती को धन्यवाद दिया और अपनी जीत का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पिछड़े समाज के साथ हमेशा खड़ी है.

Kundarki Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश की कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है, बसपा ने इस सीट से मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव चला है. पार्टी की ओर से रिफाकत उल्लाह खान उर्फ नेता छिद्दा को अपना प्रत्याशी बनाया गया है. जिसके बाद इस सीट की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है. बसपा प्रत्याशी के आने से सपा की मुश्किलें बढ़ना तय है. 

बसपा प्रत्याशी बनाए जाने पर रिफाकत उल्लाह खान ने बसपा सुप्रीमो मायावती को धन्यवाद दिया. एबीपी न्यूज़ संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने अपनी जीत का भरोसा दिलाया और कहा कि इस सीट पर लड़ाई के बारे में तो तब पता चलेगा जब दूसरी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में आएंगे. उन्होंने कहा कि मैं बसपा सुप्रीमो को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे पांचवीं बार आशीर्वाद दिया है. 

बसपा ने रिफाकत उल्लाह खान को बनाया प्रत्याशी
रिफाकत खान ने कहा कि जो लोग अफवाह उड़ाते हैं कि वो (मायावती) पैसे देकर टिकट देती हैं. वो ये देख लें कि मैं एक आलू का छोटा सा किसान हूं और उन्होंने मुझे पांचवीं बार टिकट दिया है. मेरे पास न कोई उद्योग है न कोई फैक्र्टी है. बसपा ने मुझे जो दिया वो मेरी वफादारी का सिला दिया है. उन्होंने कहा कि वो पिछड़े और कमजोर वर्ग के साथ रहेंगे. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मुसलमानों का वोट लेते हैं वो उनकी लड़ाई नहीं लड़ते. लेकिन, हमारी पार्टी को अगर मुसलमान वोट देंगे तो उनकी लड़ाई भी लड़ेगी. 

वहीं रिफाकत उल्लाह खान को बसपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मुरादाबाद-बरेली मंडल के कॉअर्डिनेटर जाफर मलिक ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने रिफाकत उल्लाह खान उर्फ नेता छिद्दा को बनाया अपना प्रत्याशी बनाया है. हमें पूरी उम्मीद है कि यहां बसपा की ही जीत होगी. 

बता दें कि कुंदरकी सीट समाजवादी पार्टी के पास थी, यहां से सपा के जियाउर रहमान बर्क विधायक थे. लेकिन सांसद बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ही ये सीट खाली हुई है. ये सीट सपा का गढ़ मानी जाती है. हालांकि 1993 के बाद इस सीट से चार बार सपा और तीन बार बसपा जीत चुकी है. 

बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने 26 और आरोपी किए गिरफ्तार, अब तक 87 उपद्रवी भेज गए जेल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget