एक्सप्लोरर

'पत्थर दे दिए हिफाजत करनेवालों के हाथ..', अखिलेश यादव ने फिर किया हमला, शेयर की ऐसी तस्वीर

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो तस्वीर शेयर की है वो एक पीएसी के जवान की है. ये जवान अपने हाथ में पीछे की ओर पत्थर को छुपाकर खड़ा है. हालांकि ये तस्वीर कब की है ये साफ नहीं है.

Akhilesh Yadav News: यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी लगातार पुलिस को लेकर हमलावर हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक के बाद एक कई पोस्ट कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. इस बीच सपा अध्यक्ष ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें एक पीएसी के जवान के हाथ में पत्थर दिखाई दे रहा है. अखिलेश ने ये तस्वीर शेयर कर बीजेपी पर तीखा हमला किया और कहा कि अब ऐसे हालात आ गए हैं कि जो पुलिस हिफाजत के लिए होती है उसके हाथों में ही पत्थर है. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो तस्वीर शेयर की है वो एक पीएसी के जवान की है. ये जवान अपने हाथ में पीछे की ओर पत्थर को छुपाकर खड़ा है. हालांकि ये तस्वीर कब की है और कहां की है ये साफ नहीं हो पाया है. सपा अध्यक्ष ने इस तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि- 'ज़ुल्मी हुक्मरानों ने ला दिया है ऐसे हालातों में, पत्थर दे दिये हिफाजत करनेवालों के हाथों में.. देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!'

अखिलेश यादव ने पुलिस पर उठाए सवाल
यूपी उपचुनाव के दौरान कुंदरकी और मीरापुर में जिस तरह भारी बवाल देखने को मिला उसके बद से सपा लगातार पुलिस प्रशासन पर हमलावर है. अखिलेश यादव ने इसे लेकर कल से ही हमलावर हैं. इससे पहले तो उन्होंने बाकायदा कुछ पुलिसवालों का नाम लेते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की और पुलिस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया. 

बुधवार को मुजफ्फरनगर की ककरौली सीट से भी एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. यहां पर एक दारोगा हाथ में पिस्तौल लेकर महिलाओं को रोकता हुआ दिखाई दिया. जबकि महिलाओं के हाथों में न तो पत्थर थे और न ही कोई ऐसी चीज थी जिस पर आपत्ति जताई जा सके. इनके पास कुछ कागज ही थे. सपा ने मीरापुर, सीसामऊ और कुंदरकी समेत कई सीटों पर मतदाताओं पर दबाव बनाने आरोप लगाया है. 

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने नतीजे आने से पहले बड़ी मांग रख दी है, उन्होंने बीजेपी और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए मीरापुर, कुन्दरकी, सीसामऊ सीट पर मुस्लिम मतदाताओं को बंदूक़ की नोक पर रोकने का आरोप लगाया और इन सीटों पर दोबारा चुनाव कराने की माँग की है. उन्होंने कहा कि इन सीटों पर चुनाव रद्द होना चाहिए और अर्ध सैनिक बलों में फिर से चुनाव होने चाहिए. 

UP ByPolls Exit Poll: NDA में अपना कद बढ़ा पाएगी जयंत चौधरी की रालोद? Exit Poll में मिले ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget