एक्सप्लोरर

Khatauli By Election 2022: खतौली उपचुनाव के लिए सियासी अखाड़ा तैयार, बीजेपी और आरएलडी में टक्कर, जानिए- क्या हैं समीकरण

Muzaffarnagar News: खतौली विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव लोकसभा 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा है. बीजेपी को टक्कर देने के लिए आरएलडी गठबंधन पूरे दमखम से मैदान में उतर गई है.

Khatauli Bypoll 2022: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले की खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान हो गया है. बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी (Vikram Singh Saini) को दंगों से जुड़े पुराने मामले में सजा होने के बाद खाली हुई इस सीट पर अब राजनीति का अखाड़ा एक बार फिर से तैयार हो गया है. ये सीट मुजफ्फरनगर जिले में आती है. इस विधानसभा सीट पर अभी तक बीजेपी (BJP) का कब्जा था हालांकि ये सीट कभी भी किसी पार्टी विशेष का गढ़ नहीं रही. अभी दो बार से ये सीट बीजेपी की झोली में आ रही है. इस सीट पर रालोद (RLD), बसपा (BSP), सपा (SP) और CPI तक जीत दर्ज कर चुकी हैं. 

खतौली में सियासी अखाड़ा तैयार
खतौली उपचुनाव को लेकर यहां की जनता का कहना है वह कानून व्यवस्था और बिजली अच्छी आ रही है इसे लेकर इस बार वोट करेंगे. खतौली का यह उपचुनाव लोकसभा 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा है क्योंकि जयंत चौधरी ने इस सीट को जीतने के लिए बड़ी-बड़ी जनसभाओं का 13 नवंबर को आयोजन किया है. माना जा रहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी के साथ रालोद का गठबंधन यहां बीजेपी को जोरदार टक्कर देगा. 

खतौली विधानसभा सीट पर इस साल हुए चुनाव में बीजेपी के विक्रम सिंह सैनी ने आरएलडी के टिकट पर लड़ रहे राजपाल सिंह सैनी को 16 हजार वोट के अंतर से हराया था. वहीं 2017 में भी बीजेपी के विक्रम सैनी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान को हराकर ये सीट जीती थी. बसपा दोनों ही चुनावों में तीसरे पायदान पर रही थी. 

जानिए क्या कहता है जातीय समीकरण
2019 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर बीजेपी की जीत का बड़ा श्रेय खतौली विधानसभा सीट को ही जाता है. इस सीट पर बीजेपी को बंपर वोट मिले थे. 2012 में हुए खतौली विधानसभा सीट के चुनाव में आरएलडी के करतार सिंह भड़ाना चुनाव जीते थे. दूसरे नंबर पर बीएसपी के ताराचंद शास्त्री रहे थे. तीसरे पर सपा और बीजेपी तब चौथे नंबर पर रही थी. खतौली विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटर्स 312531 हैं. इनमें से 170048 पुरुष और 145468 महिला वोटर्स हैं. कुल वोटरों में लगभग 77000 मुसलमान, 57000 दलित, 27000 सैनी, 19000 पाल, 17000 कश्यप वोटर हैं. इसके अलावा यहां पर गुर्जर, जाट, ठाकुर, वैश्य वोट बैंक भी मजबूत है. 

ये भी पढ़ें- Rampur Bypoll: रामपुर के लिए सपा ने तय कर लिया उम्मीदवार, जानिए किसे मिल सकता है टिकट

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget