एक्सप्लोरर

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव 2024 पर समाजवादी पार्टी का बड़ा फैसला, कांग्रेस को लगा झटका!

Samajwadi Party ने यूपी उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है. 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए सपा ने कांग्रेस को झटका दिया है.

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने 6 विधानसभाओं के लिए नियुक्त प्रभारी किए हैं. समाजवादी पार्टी की यूपी इकाई के अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी चिट्ठी में कहा गया है कि - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों प्रभारी नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है.वहीं अयोध्या की बहुचर्चित सीट मिल्कीपुर से फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष  लाल बिहारी यादव को प्रभारी बनाया गया है.

इसके अलावा सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को मिर्जापुर को मझवां विधानसभा, चंद्रदेव यादव को मैनपुरी की करहल विधानसभा, इंद्रजीत सरोज को फूलपुर और राजेंद्र कुमार को सीमामऊ का बनाया प्रभारी गया है. समाजवादी पार्टी द्वारा जारी किए गए इस सूची से यह तो जाहिर हो गया है कि समाजवादी 10 में से 6 सीटों पर अपने ही प्रत्याशी को उतारेगी.

करहल उपचुनाव में OP Rajbhar बीजेपी की ऐसे करेंगे मदद! ले लिया बड़ा फैसला, बढ़ेगी सपा की मुश्किल?

अजय राय ने किया था ये दावा
सपा की इस चिट्ठी से निश्चित तौर पर कांग्रेस को झटका लगा है. यूपी कांग्रेस के प्रभारी अजय राय ने बीते दिनों कहा था कि वह पांच सीटों की डिमांड कर रहे हैं जिसमें वह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिस पर साल 2022 के चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. 

अजय राय के बयान से यह स्पष्ट था कि कांग्रेस मीरापुर, खैर, मंझवा, फूलपुर और गाजियाबाद सीट पर दावा ठोंक रही थी. हालांकि इसमें से दो सीटों पर सपा ने मंझवा और फूलपुर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है ऐसे में अब यह तय है कि कांग्रेस को लगभग 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा. 

सूत्रों की मानें तो सपा, कांग्रेस को खैर, गाजियाबाद और मीरापुर सीट देना चाहती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा के ऑफर को कांग्रेस स्वीकार करती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget