एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: BJP ने हाईकमान को भेजी गई 9 सीटों पर इन 27 नामों की लिस्ट, रेस में ये दिग्गज

UP Bypolls 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) अब जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने जा रही है. इसके लिए एक लिस्ट हाई कमान को भेज दी गई है.

BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन तेज कर दिया है. यूपी बीजेपी के ओर से एक लिस्ट पार्टी हाई कमान को भेजी गई है. इस लिस्ट में हर सीट पर संभावित तीन उम्मीदवारों के नाम भेजे गए हैं. इन तीनों नामों में से किसी के नाम पर अब हाई कमान मुहर लगा सकता है.

यूपी में उपचुनाव को लेकर बीजेपी हाई कमान तक यूपी बीजेपी की वो लिस्ट जिन पर दिल्ली में विचार विमर्श किया जा रहा है, सामने आई है. नौ सीटों पर ये वो नाम हैं जिनकी लाटरी दिल्ली हाईकमान निकालने वाला है. ये वो नाम हैं जिन्हें यूपी बीजेपी कोर ग्रुप ने पहले खुद सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक विचार विमर्श किया था. उसके बाद इन नामों को लेकर दिल्ली हाईकमान के दरबार में गए थे. 

यहां देखें लिस्ट
उपचुनाव के लिए कटेहरी विधानसभा सीट से अवधेश द्विवेदी, धर्मराज निषाद और अजीत सिंह का नाम भेजा गया है. वहीं मिल्कीपुर विधानसभा सीट से गोरखनाथ बाबा, चन्द्रभान पासवान और रामू प्रियदर्शी का नाम भेजा गया है. जबकि समाजवादी पार्टी के गढ़ करहल से अनुजेश प्रताप सिंह, शिवम् चौहान और वीरेंद्र शाक्य का नाम भेजा गया है. 

'मैं एक राज की बात बताता हूं...' बृजभूषण शरण सिंह ने इतना कह कर किया बड़ा दावा

इनके अलावा गाजियाबाद सीट से संजीव शर्मा, मयंक गोयल और ललित जायसवाल का नाम गया है. सिसामऊ सीट से नीतू सिंह, नीरज चतुर्वेदी और सुरेश अवस्थी का नाम हाईकमान के पास गया है. वहीं कुंदरकी से शेफाली सिंह, रामवीर सिंह और मनीष सिंह का नाम भेजा गया है. जबकि खैर से सुरेंद्र दिलेर, भोला दिवाकर और मुकेश सूर्यवंशी का नाम गया है.

जबकि मंझवा विधानसभा सीट से उत्तर मौर्य, सूचि स्मिता मौर्य और सीएल बिंद का नाम हाईकमान के पास गया है. दूसरी ओर फूलपुर सीट से अनिरुद्ध पटेल, दीपक पटेल और कविता पटेल का नाम गया है. जबकि मीरापुर सीट से राजपाल सैनी, मिथिलेश पाल और प्रशांत गुर्जर का नाम भेजा गया है.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget