एक्सप्लोरर

'BJP के पास ना प्रत्याशी और ना ही कोई मुद्दा', सपा उम्मीदवार का यूपी उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा

UP By Polls 2024: समाजवादी पार्टी ने फूलपुर विधानसभा सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है. मुजतबा सिद्दीकी प्रयागराज से तीन बार विधायक रहे हैं.

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट का सियासी माहौल गरमाने लगा है. समाजवादी पार्टी ने यहां तीन बार के विधायक रहे मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है. मुजतबा सिद्दीकी ने चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.

सपा प्रत्याशी ने कहा है कि बीजेपी उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है. बीजेपी के पास ना तो कोई प्रत्याशी है और ना ही कोई मुद्दा. महंगाई-बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और क्षेत्र के पिछड़ेपन से जनता बीजेपी से बेहद नाराज है और उससे छुटकारा पाना चाहती है. उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी कहीं मुकाबले में नहीं है, उनका चुनाव जनता लड़ रही है. 

सपा नेता के मुताबिक फूलपुर की जनता बेहद जागरूक और जिम्मेदार है. वह डबल इंजन की सरकार से हिसाब मांग रही है. सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण करने की बीजेपी की कोशिश यहां कतई कामयाब नहीं होगी. पिछड़ों और दलितों को इस बात का डर है कि बीजेपी आने वाले दिनों में उनके आरक्षण को खत्म कर देगी, इसलिए लोग अब उससे दूरी बनाने में लगे हुए हैं.

मुजतबा सिद्दीकी प्रयागराज से रहे बार विधायक

समाजवादी पार्टी ने संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है. मुजतबा सिद्दीकी प्रयागराज से तीन बार विधायक रहे हैं. अखिलेश यादव ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर पीडीए फार्मूले के वोटरों को साधने की कोशिश की है. मुजतबा सिद्दीकी फूलपुर विधानसभा सीट के वीरकाजी गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली थी. उन्होंने सियासी जीवन की शुरुआत ग्राम प्रधान के तौर पर की थी, वह करीब आठ सालों तक ग्राम प्रधान थे. 

2002 में BSP के टिकट पर जीते थे चुनाव

विधानसभा का पहला चुनाव उन्होंने साल 2002 में बीएसपी के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल की थी. साल 2007 में वह प्रयागराज की ही सोरांव सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे. साल 2012 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. साल 2017 में वह प्रतापपुर सीट से चुनाव लड़े और तीसरी बार विधायक चुने गए थे. यूपी विधानसभा के पिछले चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. साल 2022 में वह प्रयागराज की फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर उम्मीदवार बने, लेकिन एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने के बावजूद उन्हें नजदीकी मुकाबले में महज 2700 वोटो से हार का सामना करना पड़ा था. 

'अखिलेश का दावा टांय-टांय फिस्स, कांग्रेस का हुआ सत्यनाश', योगी के मंत्री ने BSP पर भी कसा तंज

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget