एक्सप्लोरर

फूलपुर उपचुनाव: मायावती ने पुराने नेता पर लगाया दांव, जानिए क्या बोले BSP प्रत्याशी

Phoolpur By Poll 2024: फूलपुर विधानसभा सीट बसपा प्रत्याशी शिवबरन पासी ने बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. कहा 'जनता इन दोनों पार्टियों के झूठ व छलावे से ऊब चुकी है'

UP By Election 2024: प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता शिवबरन पासी को उम्मीदवार बनाया है. वैसे तो वह पिछले दो महीने से क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं, लेकिन चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद वह बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों पर ही हमलावर हो गए हैं. उनका दावा है कि जनता इन दोनों पार्टियों के झूठ व छलावे से ऊब चुकी है और अब इन दोनों से ही छुटकारा पाना चाहती है.

शिवबरन पासी के मुताबिक कानून व्यवस्था से लेकर विकास के मुद्दे पर लोगों को आज भी बीएसपी मुखिया मायावती की सरकार की याद है. लोग अब बदलाव चाहते हैं. इसकी शुरुआत उपचुनाव से होगी और प्रदेश स्तर पर बदलाव 2027 में होगा. शिवबरन पासी के मुताबिक फूलपुर में उनका मुकाबला किसी भी पार्टी या प्रत्याशी से नहीं है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी नंबर दो और नंबर तीन की लड़ाई लड़ रही है. उनका दावा है कि लोग महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन बीजेपी धार्मिक तो समाजवादी पार्टी जातीय आधार पर ध्रुवीकरण कर लोगों को बरगलाना चाहती है.

'सरकार की योजनाओं जनता तक पहुंचाना लक्ष्य'
शिवबरन पासी का कहना है कि चुनाव जीतने पर सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्र में लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. बीएसपी उम्मीदवार शिवबरन पासी फूलपुर के चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हुए हैं. पार्टी ने उनके नाम का ऐलान तकरीबन दो महीने पहले ही कर दिया था. शिवबरन पासी को पिछले दो महीने से लगातार प्रचार करते रहने का फायदा मिल सकता है.

पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और मंडल प्रभारी चिंतामणि वर्मा का कहना है कि, बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव को मजबूती से लड़ रहे हैं. जनता से जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, उससे कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. फूलपुर विधानसभा सीट बीएसपी का मजबूत गढ़ रही है. पार्टी यहां पुराना इतिहास दोहराएगी. फूलपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भले ही कुछ साल पहले बीजेपी में शामिल हो गए हों, लेकिन वह पहली बार विधायक इसी सीट से बीएसपी के टिकट पर चुने गए थे.

ये भी पढे़ं: नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में जेपी नड्डा के कान में क्या कह गए सीएम योगी? Video Viral

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget