एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में बदल जाएगी तारीख! 13 नवंबर को नहीं होगी वोटिंग? जानें- क्यों लग रहीं अटकलें

UP ByPolls के लिए आयोग ने सभी 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान का ऐलान किया है. अब कयास लग रहे हैं कि तारीख बदल सकती है.

UP ByPolls 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग (Election Commission Of India) से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में मतदान की तारीख बदलने की मांग की है. बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, संजय राय, रामप्रताप सिंह चौहान तथा चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक अखिलेश कुमार अवस्थी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व को ध्यान में रखते हुए मतदान तिथि में परिवर्तन के लिए चुनाव आयोग को पत्र सौंपा. 

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित पत्र सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में मतदान की तारीख 13 नवंबर घोषित की गई है. जबकि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है. सभी वर्ग को पता है कि उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और पूजन का विशेष महत्व है. बड़ी संख्या में लोग कार्तिक पूर्णिमा को स्नान एवं पूजन करने के लिए जाते है. 

बहराइच एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, सपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल, जानें- अब-तक क्या-क्या हुआ?

बीजेपी ने आयोग से क्या कहा?
बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि चुनाव आयोग शत् प्रतिशत मतदान के लिए प्रतिबद्ध है. ऐसी स्थिति में कार्तिक पूर्णिमा के कारण उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम हो सकता है. इसलिए उपचुनाव में मतदान की तारीख 13 नवंबर 2024 के स्थान पर 20 नवंबर 2024 कि जाय ऐसी हमारी मांग है ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके.

गौरतलब है कि कुंदरकी, मीरापुर गाजियाबाद तथा प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला में शामिल होने और पूजन के लिए तीन-चार दिन पहले ही लोग पहुंच जाते है. इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के कारण अधिकांश मतदाता मतदान से वंचित रह सकते है.

बता दें यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है. इसमें मिल्कीपुर सीट शामिल नहीं है. आयोग ने 15 अक्टूबर को तारीखों का ऐलान किया था. मिल्कीपुर का नाम न होने से सियासत उबल पड़ी थी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget