एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: CM योगी ने उतारी मंत्रियों की फौज, जिले-जिले जाकर तैयार हो रही चुनावी जमीन

UP By Polls 2024: राज्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार विभिन्न गतिविधियां आयोजित करती है.

UP By Election 2024: लोकसभा चुनाव में मनचाहे परिणाम न आने के बाद से यूपी के मुख्यमंत्री योगी उपचुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुटे हैं. सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के बाद उन्होंने अब जिलों का दौरा भी शुरू कर दिया है. सियासी जानकार बताते हैं कि सीएम ने विकास, संवाद और साथ के जरिए उपचुनाव को साधने की कोशिश शुरू की है. उन्होंने जिलों में रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को साधने का जरिया बनाया है.

अभी तक बीते 17 अगस्त को अंबेडकरनगर, 18 को अयोध्या और 22 अगस्त को मुजफ्फरनगर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, जिनके माध्यम से 17 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. विभाग की मानें तो अयोध्या और अंबेडकरनगर में जहां 12 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, वहीं मुजफ्फरनगर में 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं. जबकि 5 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं.

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न गतिविधियां आयोजित करती है. अंबेडकरनगर में जनपद स्तरीय रोजगार मेला के तहत सीएम योगी ने 6572 नौजवानों को नियुक्ति पत्र वितरित किए तो वहीं, अयोध्या में आयोजित रोजगार मेला में 5574 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. ऐसे ही मुजफ्फरनगर में 5 हजार युवाओं को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए.

उन्होंने बताया कि मैनपुरी में 27 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित हुआ. मीरजापुर और मुरादाबाद में रोजगार मेला प्रस्तावित है. इसके माध्यम से लगभग 30 हजार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे. मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री ने करीब 158 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 157 करोड़ 72 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

नौजवानों को साधने में जुटे सीएम योगी

राजनीतिक जानकर वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के मन मुताबिक परिणाम न मिलने में एक बड़ा कारण रोजगार का भी था. जिसे विपक्षी दलों ने मुद्दा बनाया. इसी कारण मुख्यमंत्री योगी ने नौजवानों को साधने के लिए जिन जिलों में चुनाव है, वहां रोजगार मेला और विकास की परियोजनाओं की सौगात देने में जुटे हैं. इसका लाभ भी मिल सकता है. जिलों में नौजवानों की काफी संख्या है. वो वोटर भी हैं. जिसका लाभ लेने का प्रयास भाजपा कर रही है.

उपचुनाव में सीएम योगी ने उतारी मंत्रियों की उतारी फौज 

उन्होंने बताया कि उपचुनाव वाले जिलों में मुख्यमंत्री ने पहले ही मंत्रियों की फौज उतार रखी है. जो कि लोगों का मन टटोल रही है. इसके बाद उसी आधार पर रणनीति बनाकर मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. अभी फिलहाल रोजगार मेले और विकास की परियोजनाओं का मंच तैयार हो रहा है. कई जिलों में मुख्यमंत्री ने भ्रमण कर लिया है.

यूपी की इन सीटों पर होना है उपचुनाव

ज्ञात हो कि गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं. इनमें से नौ सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं. एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के कारण रिक्त हुई है. इन दस सीटों को लेकर भाजपा की चिंता इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान नौ में से पांच सीटों पर भाजपा पीछे थी.

Kanpur News: लैंडमार्क में ठहरेंगे भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ी, 5 होटल के 250 रूम बुक, ये रहेंगी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget