एक्सप्लोरर

यूपी में मौत की स्टंटबाजी! ट्रैक्टर चालकों के बीच लगी शर्त में युवक की गई जान, देखें वीडियो

UP News: यूपी के बुलंदशहर से स्टंटबाजी की डराने वाली तस्वीर सामने आई है, दो ट्रैक्टर चालकों के बीच हो रही प्रतियोगिता एक ट्रैक्टर चालक की मौत की वजह बना है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में गांव की भीड़ के सामने ट्रैक्टर चालकों को ट्रैक्टर के साथ स्टंट करना उनकी जान पर भारी पड़ गया. ट्रैक्टर का यह स्टंट देखते ही देखते मौत के मातम में तब्दील हो गया. बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गाँव सूरजपुर मुखेना में भीड़ के सामने रंगबाजी दिखाने के लिए ट्रैक्टर चालक आपस में शर्त लगाकर दोनों ट्रैक्टरों को आपस में रस्सी से बांधकर एक दूसरे के ट्रैक्टर को खींच रहे हैं. वहीं मौके पर मौजूद गांव की भीड़ दोनों ट्रैक्टर चालकों के बीच इस खेल का आनंद लेते दिखाई दिए.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकत है कि, दोनों ट्रैक्टर चालक कलुआ व तेजवीर एक दूसरे के ट्रैक्टर को पूरी जान लगाकर खींच रहे हैं. मगर वह इस बात से अनजान थे कि पल भर में ही कुछ ऐसा हो जाएगा की सारी खुशियां मातम में तबदील हो जाएगी. इस खेल के दौरान ट्रैक्टर चालक तेजवीर का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया जिससे तेजवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तेजवीर की मौत सन्न रह गए. ताकत दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से एक करतबबाज ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

मृतक के परिजनों ने हादसे के बाद पुलिस को बिना सूचना दिए ही मृतक कर अंतिम संस्कार कर दिया. पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये घटना बीते 4 जनवरी को हुई थी. मामले के संज्ञान में आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
वही घटना की जानकारी देते हुए सीओ शोभित कुमार ने बताया कि, सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो पुलिस को मिला जिसमें की दो व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टरों के साथ स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं, वीडियो की जांच के बाद संज्ञान में आया कि वायरल वीडियो डिबाई थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर मुखेना का है, जिसमें दो व्यक्ति दो ट्रेक्टरों को एक दूसरे में बांधकर प्रतिस्पर्धा व स्टंटबाजी कर रहे है. इस दौरान एक ट्रैक्टर गड्ढे में गिरकर पलट गया एक व्यक्ति जिसका नाम तेजवीर है उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति जिसका नाम कलुआ है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'चलिए मथुरा का भी मिलकर काम करते हैं', DNA वाले बयान पर बीजेपी नेता की अखिलेश यादव को सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget