एक्सप्लोरर

UP Budget Session 2023: अखिलेश यादव और सीएम योगी की बहस में आया बसपा का नाम, सदन में जमकर हुआ हंगामा

UP Politcs:यूपी विधानसभा में आज उमेश पाल हत्याकांड के मामले पर जबरदस्त बहस देखने को मिली. अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया तो सीएम योगी ने भी पलटवार किया.

UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhan Sabha) में आज जमकर पक्ष और विपक्ष के बीच प्रयागराज गोलीकांड पर बहस देखने को मिली. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सदन की शुरुआत होते ही सबसे पहले प्रयागराज (Prayagraj) में हुई गोलीबारी और गवाह उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder) के मामले को उठाया और सरकार से कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा, जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जवाब देने के लिए खडे़ हुए. इस दौरान अखिलेश यादव और सीएम योगी के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. इस बहस में बसपा का भी नाम आ गया.. 

दरअसल हुआ ये कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में सीएम योगी से उमेश पाल की हत्या पर जवाब मांगा, जिसके बाद सीएम योगी ने अपनी बात रखनी शुरू की. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की अपराध के प्रति जो जीरो टॉलरेंस की नीति है उसका असर जल्द देखने को मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने सपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार ने जिस माफिया पर आरोप लगाया है कि ये सच नहीं है कि उसे सपा ने पोषित किया. क्या सपा ने अतीक अहमद को सांसद नहीं बनाया. 

बहस के बीच आया बसपा का नाम

योगी के ये कहते ही अखिलेश यादव खड़े हो गए और उन्होंने सवाल किया कि बताइए वो किस पार्टी से था. इस पर योगी ने जवाब दिया कि वो किसी भी पार्टी का रहा है, क्या वो अपराधी नहीं था. आप सारे अपराधियों को पालेंगे और सवाल उठाएंगे. उन्हें गले का हार पहनाएंगे और दोषारोपण भी करेंगे. इसके बाद अखिलेश यादव एक बार फिर खड़े हो गए उन्होंने कहा कि "क्या वो हमारी पार्टी में है, आप बताइए कि वो किस पार्टी का सदस्य है. क्योंकि आपकी बहुजन समाज पार्टी से दोस्ती है. इसलिए बहुजन समाज पार्टी का नाम आप नहीं लेंगे." 

इस पर योगी ने कहा कि हम भी उन्ही बातों को कह रहे हैं कि क्या ये सच नहीं है कि जिस अतीक अहमद के खिलाफ पीडित परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है वो सपा के द्वारा पोषित माफिया है और उसकी कमर को तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है. मैं फिर इसी हाउस में कह रहा है कि इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. जिसने माफिया हैं इनको मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Watch: रामचरितमानस पर अखिलेश यादव के सामने सीएम योगी ने दिया जवाब, बेबस सपा प्रमुख ने कहा- 'सदन में नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget