एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: सिकंदराबाद के अंकुर ने हाई स्कूल में किया जिला टॉप, ऐसे की थी परीक्षा की तैयारी

Ankur Kumar Bulandshahr Topper: यूपी के सिकंदराबाद के छात्र अंकुर कुमार ने बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में बुलंदशहर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.

UP Board High School Result 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) के छात्र अंकुर कुमार (Ankur Kumar) ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा (UP Board High School Exam) में जिला टॉप किया है. सिकंदराबाद (Sikandrabad) के रहने वाले अंकुर ने हाईस्कूल में 93.67 प्रतिशत यानी 562 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धी से अंकुर ने जिले का नाम तो रौशन किया ही है, साथ ही परिवार काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है. अंकुर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

अंकुर सिकंदराबाद के दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र है. उसके पिता भूपेंद्र प्रसाद औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में बतौर अकाउंट ऑफिसर कार्यरत हैं. अंकुर अपने परिवार के साथ सिकंदराबाद के रामबाड़ा में रहते हैं. अंकुर ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे परिवार, अध्यापकों और उनके प्रधानाचार्य का हाथ रहा है.

ऐसे मिली सफलता

अंकुर ने बताया कि नियमित पढ़ाई सफलता जरूर लाती है. रोजाना 5 से 6 घंटे की पढ़ाई करने से कामयाबी मिली हैं. फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ उनके पसंदीदा विषय हैं. अंकुर ने बताया कि उन्हें घूमना और गाने सुनना पसंद है. आगे चलकर वह इंजीनियर बनना चाहते हैं. अंकुर गर्मियों की छुट्टी में 22 मई को अपने ताऊ के घर बिहार गए थे. 17 जून को वापस सिकंदराबाद आने के लिए स्टेशन गए तो वहां दंगा हो गया. ट्रेनों में आगजनी के चलते वह समस्तीपुर में ही फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2022 Scrutiny: यूपी बोर्ड ने स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तारीख का किया ऐलान, जानें- क्या है प्रॉसेस
 
अंकुर की माता बीना देवी से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि दंगों के चलते वह बेटे के जनपद में प्रथम आने की खुशी का जश्न भी नहीं मना पाई हैं. घर आने पर जश्न मनाया जाएगा. प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडे समेत कॉलेज के सभी अध्यापकों ने अंकुर को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें- Success Story: विनीत राजपूत बने लखीमपुर खीरी में 12वीं के टॉपर, IIT जाने के लिए कोटा में कर रहे तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget