एक्सप्लोरर

UP Board: गोंडा में हाईस्कूल की परीक्षा में गणित की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Gonda News: गोंडा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा में गणित के पेपर में दो मुन्ना भाई पकड़े गए हैं. ये मामला एजाज हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज खोरहंसा का है.

UP Board Exam: गोंडा जिले में हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा में गणित के पेपर के दौरान दूसरे की जगह पर परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाईयों को चेकिंग के दौरान सचल दल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने आधार कार्ड में फोटो चेंज करके दूसरे परीक्षार्थियों की जगह पर परीक्षा दे रहे थे. चेकिंग के दौरान सचल दल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने आधार कार्ड और प्रवेश पत्र से मिलान किया तो दोनों में भिन्नता सामने आई जिसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़कर केंद्र व्यवस्थापक के कमरे में लाया गया. जहां पूछताछ करने के बाद आरोपी को देहात कोतवाली पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर देकर मुन्ना भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी दोनों मुन्ना भाईयों से कड़ाई से पूछताछ कर देहात कोतवाली पुलिस को आरोपी मुन्ना भाईयों के खिलाफ कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं. केंद्र व्यवस्थापक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच करके आरोपी मुन्ना भाई को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

एजाज हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज का मामला
दरअसल देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एजाज हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज खोरहंसा में सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की गणित की परीक्षा चल रही थी. जहां पर बाबा रामस्वरूप शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय कोईली जंगल के छात्र विजय कुमार गुप्ता की जगह पर परीक्षा देने आए सोनू कश्यप निवासी कोईली जंगल को गेट पर व परीक्षार्थी संतराम साहू की जगह पर परीक्षा देते सत्येंद्र शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है. हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सूचना मिली थी कि एजाज हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी की जगह दूसरे लोगों द्वारा परीक्षा दी जा रही है. 

मामले की सूचना मिलने पर सचल दल टीम में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह द्वारा परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचकर जांच की गई. तो परीक्षार्थी संतराम साहू की जगह पर परीक्षा देता सत्येंद्र शुक्ला को पकड़ा गया. वहीं परीक्षार्थी विजय कुमार गुप्ता की जगह पर परीक्षा देने आए सोनू कश्यप को चेकिंग के दौरान गेट पर ही पकड़ा गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एजाज हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर के दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले करते हुए पूरे मामले में कार्यवाही की मांग की है.

दोनों आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गेट पर तलाशी व चेकिंग के दौरान विजय कुमार गुप्ता नाम के परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा देने आए सोनू कश्यप नाम की युवक को पकड़ा गया है. वही संतराम साहू की जगह पर परीक्षा देते आए सत्येंद्र कुमार शुक्ला को परीक्षा देते पकड़ा गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर की देहात कोतवाली पुलिस को दोनों आरोपियों को सुपुर्द कर दिया गया है. जिन विद्यालय के दोनों छात्र हैं जिनकी जगह पर यह परीक्षा देते पकड़े गए हैं उस विद्यालय के खिलाफ भी कार्यवाही को लेकर के पत्राचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Kushinagar News: युवती ने आर्यन समझकर जिस पर सबकुछ लुटाया, वो शादी के दिन निकला तबरेज, ऐसे खुली युवक की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget