एक्सप्लोरर

UP Board Exam Update: 8 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रो में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, देखें एग्जाम सेंटर की लिस्ट

UP Exam News: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12 वीं के एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. बोर्ड ने इस बार एग्जाम के लिए यूपी के 75 जिलों में 8264 परीक्षा केंद्र बनाए हैं.

UP Board News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12 वीं की बोर्ड एग्जाम के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. बोर्ड ने एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है. बोर्ड ने इस बार एग्जाम के लिए यूपी के 75 जिलों में 8264 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. जिला समिति से केंद्र निर्धारित हो जाने के बाद बोर्ड स्तर पर कोई नये परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं. हाईस्कूल की परीक्षा में 15 लाख 71हजार 687 बालक और 13 लाख 75 हजार 637 बालिकाओं को मिलाकर कुल 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे

जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 14 लाख 28 हजार 731 बालक और 11 लाख 49 हजार 233 बालिकाओं को मिलाकर कुल 25 लाख 77 हजार 964 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे.2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय वार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं

प्रयागराज में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में 1528, बरेली 893, वाराणसी में 2084 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जबकि प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में सबसे अधिक 2408 और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में 1351 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

9 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट की जारी की है. गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चलेंगी. यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए इस बार कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

जिनमें से 10 वीं के लिए 29 लाख 47 हजार 324 छात्रों ने और 12 वीं के लिए 25 लाख 60 हजार 882 छात्रों न रजिस्ट्रेशन कराया है. बोर्ड की ओर से बताया गया कि इस बार छात्रों को एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी भी लेकर आनी होगी. अन्यथा एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. वहीं एडमिट कार्ड को लेकर माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह जारी हो सकता है. हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: Banda Police News: बांदा में करोड़ों का गांजा जब्त , पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget