एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड परीक्षा: छठवें दिन 16 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने छोड़ा एग्जाम, आज इन विषयों की होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का सातवां दिन है. बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन पहली पाली में हाईस्कूल की खुदरा व्यापार और इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्य कला विषय की परीक्षा होगी.

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छठवें दिन भी शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई हैं. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का बुधवार को छठवां दिन था. बुधवार को भी पहली पाली में हाई स्कूल की मानव विज्ञान और इंटरमीडिएट की उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी,उड़िया, कन्नड़,सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और नेपाली की परीक्षा थी.

दूसरी पाली में हाईस्कूल की एनसीसी और इंटरमीडिएट की इतिहास की परीक्षाएं थी. दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए 2 लाख 79 हजार 63 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे. इनमें से 16 हजार 714 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे. वहीं आज की परीक्षा में दोनों पालियों में 02 लाख 62 हजार 7349 स्टूडेंट ही शामिल हुए हैं. आज हुई परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई.

कहीं से किसी गड़बड़ी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में नकल करते हुए कोई परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया है. 24 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब तक कुल 12 स्टूडेंट नकल करते हुए पकड़े गए हैं. वहीं छठे दिन कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं करानी पड़ी है. यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अब तक कल 39 एफआईआर दर्ज कराई गई है.

आज सातवां दिन
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है. गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का सातवां दिन है. बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन पहली पाली में हाईस्कूल की खुदरा व्यापार और इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्य कला विषय की परीक्षा होगी. हाईस्कूल के खुदरा विषय में 41 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. 

शाहजहांपुर: दूसरे समुदाय की लड़की के साथ भागने पर युवक की 4 साल की बहन का अपहरण

जबकि इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्य कला विषय में 08 हजार 517 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. पहली पाली में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर 08 हजार 558 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल के मोबाइल रिपेयर विषय में 01 परीक्षार्थी परीक्षा देगा. जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र विषय में 18 लाख 40 हजार 276 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget