एक्सप्लोरर

UP Paper Leak: व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर लीक किया 10वीं के गणित का पेपर, एटा केंद्र की व्यवस्थापिका पर FIR दर्ज

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड में हाई स्कूल की गणित की परीक्षा का पेपर लीक होने पर एटा की केंद्र व्यवस्थापक मंजू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है.

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान एटा जिले में हाईस्कूल गणित विषय का पेपर लीक हो गया था. पेपर शुरू होने के एक घंटे बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने गया, जिसके बाद बवाल मच गया था. अब एटा डीआईओएस की सूचना के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है. परीक्षा केंद्र चौधरी बी एल इंटर कॉलेज नगला रेवती एटा की केंद्र व्यवस्थापक मंजू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

जानकारी के मुताबिक एटा केंद्र की व्यवस्थापक मंजू यादव के मोबाइल नंबर से ही सुबह 9:37 पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति की सूचना के साथ-साथ पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया था. गणित विषय का चल रहे प्रश्न पत्र के मुख्य पृष्ठ की फोटो खींचकर बोर्ड परीक्षा की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड की गई थी. इस लापरवाही के चलते केंद्र व्यवस्थापक को पद से हटा दिया गया है.

एटा केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में डीआईओएस की सूचना पर एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है. उनका फोन भी जब्त कर लिया गया है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

बता दें कि शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की दसवीं कक्षा का गणित का पेपर था. इस दौरान एटा के केंद्र से परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही व्हाट्स ग्रुप पर वायरल हो गया. इस ग्रुप में डीएम और डीआईओएस समेत 125 अधिकारी हैं, इनमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और बाह्य सेंटर के सुपरिटेंडेंट भी शामिल हैं. ये पेपर करीब 15 मिनट तक ग्रुप में पड़ा रहा. जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उसे तत्काल ग्रुप से हटाया गया. 

डीआईओएस का कहना है कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को उपस्थिति भेजने के निर्देश है. इसी दौरान बीएल इंटर कॉलेज की व्यवस्थापक मंजू यादव ने उपस्थिति की फोटो के साथ गलती से प्रश्न पत्र का फोटो खींच लिया और उसे गलती से व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया. इस मामले की जांच की जा रही है. 

मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग पर सपा सांसद बोले- 'देश का बंटवारा तय, अगर...'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget