एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू, छात्रों का परीक्षा केंद्रों पर हुआ तिलक लगाकर स्वागत

UP Board Exam News:

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज गुरुवार (16 फरवरी) से शुरू हो गई हैं. इसी बीच राजधानी लखनऊ में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को फूल और टॉफी देने के साथ माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया. वहीं कई परीक्षा केंद्रों पर रंग बिरंगे गुब्बारे लगाकर गेट को सजाया गया, विभाग के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी फील्ड पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए. लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

आज हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के बाद निकले छात्र छात्राओं ने बताया के पहले पेपर के बाद अब वो काफी हल्का और राहत भरा महसूस कर रहे हैं. बोर्ड एग्जाम के नाम का जो डर था वह भी काफी हद तक निकल चुका है. छात्रों ने बताया की जैसी तैयारी थी पेपर उससे काफी सरल रहा. इन छात्र-छात्राओं के अंदर कुछ घबराहट थी तो कुछ उत्साह भी. वहीं जो बहुत अच्छी तैयारी के साथ आए थे उनके अंदर गजब का उत्साह देखने को मिला. पहली पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक होने के बाद कॉलेज प्रिंसिपल और केंद्र व्यवस्थापको ने भी राहत की सांस ली.

वहीं बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए काफी तैयारी की गई है. इसके लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और जिले स्तर के परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां लगे मॉनिटर के जरिए लखनऊ के सभी परीक्षा केंद्रों और उनके अंदर परीक्षा कक्ष की निगरानी की जा रही है. खुद जेडी सुरेंद्र तिवारी और लखनऊ के डीआईओएस राकेश पांडे ने राजकीय इंटर कॉलेज में इस कंट्रोल रूम के अंदर जाकर मॉनिटरिंग की.

8 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों की हो रही है निगरानी

इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से पूरे प्रदेश में बनाए गए 8000 से अधिक परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है. राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में प्रदेश के 18 मंडल के हिसाब से 18 टेबल लगाए गए हैं. इन पर अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं. यह टीम उनके टेबल पर लगे मॉनिटर के जरिए अपने मंडल के परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते नजर आयी. इसके अलावा फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप, इमेल के माध्यम से आने वाली शिकायतों और जानकारियों की मॉनिटरिंग के लिए भी एक टीम अलग से लगाई गई है. माध्यमिक शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विवेक नौटियाल ने बताया इतनी बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे कोई भी नकल न कर सके.

UP Politics: चाचा शिवपाल यादव का 'मैजिक' नहीं आएगा काम, बीजेपी फिर करेगी करिश्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget