एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म, जानें कब से शुरू होगा मूल्यांकन का काम?

UP Board News: यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है. दो दिन पहले परीक्षा कराकर यूपी बोर्ड ने कीर्तिमान स्थापित किया. अब कॉपियों के मूल्यांकन होगा.

UP Board  Class 10, 12 Exams 2024: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2024 की वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं. 12 कार्य दिवसों में 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच परीक्षाएं आयोजित की गईं. यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल की सख्ती के चलते कुल 3 लाख 24 हजार 08 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी. हाईस्कूल में 1 लाख 84 लाख 986 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 39 हजार 022 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं गए. यूपी बोर्ड ने 12 दिनों में परीक्षा संपन्न कराकर रिकॉर्ड बनाया. 2023 की बोर्ड परीक्षा 14 कार्य दिवसों में आयोजित हुई थी. इस बार दो दिन पहले परीक्षा संपन्न कराकर यूपी बोर्ड ने कीर्तिमान स्थापित किया.

यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा संपन्न 

बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े पर एक्शन भी हुआ. कुल 37 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए. नकल के 48 मामले सामने आए. कुल 56 फर्जी परीक्षार्थियों और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. नकल और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों पर 21 कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया. पहली बार यूपी बोर्ड मुख्यालय में बनाए गए कमांडेंट कंट्रोल रूम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की गई. बोर्ड मुख्यालय से 455 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे लाइव न होने पर दोबारा जोड़ा गया. लगातार दूसरी बार बगैर री एग्जाम के यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हुई हैं.

इस तारीख से होगा मूल्यांकन शुरू

2020 से पेपर की रांग ओपनिंग नहीं हुई है. 16 मार्च से 31 मार्च के बीच यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन भी किया जाएगा. हाई स्कूल और इंटर को मिलाकर कुल 55 लाख 25 लाख 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या कुल 29 लाख 99 हजार 507 थी. इंटरमीडिएट में 25 लाख 25 हजार 801 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने बताया कि शनिवार को इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की वार्षिक परीक्षा का अंतिम दिन था. उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 31 मार्च के बीच कॉपियों का मूल्यांकन का काम शुरू किया जा सकता है. पेपर लीक और नकल को रोकने के लिए बोर्ड नए कदम उठाए थे. इंटर और हाई स्कूल की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 8265 केंद्र बनाए गए थे. 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा देने के बाद मनीष खंडूरी बीजेपी में शामिल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget