एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर, रजिस्ट्रेशन में हुई गलती तो जल्द करा लें सुधार

UP Board Registration Correction News: यूपी बोर्ड ने ऑफलाइन संशोधन प्रक्रिया में सुधार करते हुए छात्र-छात्राओं के व्यापक हित में ऑनलाइन व्यवस्था की है. इसके लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड (UP Board) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को त्रुटि सुधार का मिला मौका दिया है. यूपी बोर्ड ने पहली बार ऑनलाइन संशोधन के लिए वेबसाइट पर व्यवस्था की है. परीक्षार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, जाति फोटो और विषयों आदि को एक साथ संशोधित कर सकते हैं. यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर व्यवस्था दी गई है.

यूपी बोर्ड ने ऑफलाइन संशोधन प्रक्रिया में सुधार करते हुए छात्र-छात्राओं के व्यापक हित में पहली बार व्यवस्था की है. सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को विशेष रूप से निर्देश जारी किया गया है. बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 के सभी संस्थागत, व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की विद्यालय अभिलेख से जांच कर लेने के निर्देश दिए गए हैं.

त्रुटियों की वजह से छात्रों की हुई थी परेशानी

इसके अलावा छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से भी इनकी चेकलिस्ट कर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं. किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर वेबसाइट पर तत्काल संशोधित अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. यूपी बोर्ड के मुताबिक पिछले सालों में त्रुटियों की वजह से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हुई थी. शैक्षिक विवरण अपलोड न होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है.

अंतिम अनुक्रमांक नहीं दिया गया

परीक्षा में शामिल करने के लिए अंतिम अनुक्रमांक की मांग की जाती है. अंतिम अनुक्रमांक पर छात्रों की ओर से परीक्षा में नकल करने की संभावना ज्यादा होती है. इस कुप्रथा पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए ही अंतिम अनुक्रमांक नहीं दिया गया है. इसके साथ ही पूर्ववर्ती सालों 2020 से 22 तक की परीक्षा में नियम के खिलाफ अंतिम अनुक्रमांक मांगने वाले दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. उनसे संबंधित 199 विद्यालयों को डिबार कर दिया गया है. 

संशोधन के लिए नहीं मिलेगा अतिरिक्त मौका

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2024 की परीक्षा को लेकर सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है. छात्र-छात्राओं का विवरण निर्धारित तारीख तक वेबसाइट पर अपलोड होने से वंचित नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं. बोर्ड के मुताबिक इसके बाद संशोधन का कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा. बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- UP Dengue News: यूपी में डेंगू की दस्तक से दहशत, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- घबराएं नहीं', दिए कई सलाह

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget