एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा, भूपेंद्र चौधरी ने बताया पूरा प्लान

Noida News: चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर भ्रम फैलाना विपक्ष की पुरानी आदत है, जबकि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है, किसान इसका लाभ ले रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी. यह विशेष अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा. रविवार को नोएडा सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की.

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा साझा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे. साथ ही लोकल फॉर वोकल अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए खादी और देसी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा. 2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

'प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं'

चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर भ्रम फैलाना विपक्ष की पुरानी आदत है, जबकि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है और किसान सहजता से इसका लाभ ले रहे हैं. उन्होंने गाली विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विपक्ष की हताशा और कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है.

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा GST स्लैब में किए गए बदलाव को जनहितकारी और सरल बताया. चौधरी ने कहा कि जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर कायम है और यही कारण है कि एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है.

'जनता से सीधा संवाद करेंगे'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंत में कहा कि सेवा पखवाड़ा न केवल समाज सेवा का अवसर है बल्कि जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करने का भी माध्यम है. इससे कार्यकर्ताओं को जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और सेवा ही संगठन की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget