एक्सप्लोरर

UP News: नई टीम बनाने के लिए BJP में होंगे अहम बदलाव, 2024 से पहले संगठन से अलग किए जाएंगे ये मंत्री?

BJP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी में जल्द ही नया बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी वहीं ऐसे नेता बदले जाएंगे जो पहले से ही किसी अहम पद पर हैं.

UP News: 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी संगठन में जल्द बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे. खुद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने साफ तौर पर कहा है कि हर स्तर पर यह बदलाव होंगे यानी प्रदेश संगठन से लेकर मंडल इकाई तक फेरबदल किए जाएंगे. दिल्ली में बीजेपी की जो दो दिन की बैठक है उसके तुरंत बाद ही यह परिवर्तन उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकते हैं. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एबीपी गंगा से बातचीत करते हुए साफ तौर पर कहा कि संगठन में पुनर्गठन जल्द होगा और यह बदलाव हर स्तर पर होगा और 2024 को लेकर नई टीम का गठन किया जाएगा.
 
अभी बीजेपी की प्रदेश की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री की कुल संख्या लगभग 39 है. कहा जा रहा है कि इसमें आधे से ज्यादा बदले जा सकते हैं. साथ ही कुछ लोग जो सरकार में मंत्री हैं उन्हें भी संगठन से अलग किया जाएगा. इनमें दयाशंकर सिंह, एके शर्मा और जेपीएस राठौर शामिल हैं. इसके अलावा किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, वहां पर भी अध्यक्षों की नियुक्ति होगी. खासतौर से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप सरकार में मंत्री हैं तो उन्हें भी बदला जाएगा. वहीं बीजेपी ने अपने संगठन को प्रदेश में 6 क्षेत्रों में बांटा है. इसमें से कुछ क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी भी हो चुके हैं और उन्हें भी बदला जाएगा. 
 
इन जिलाध्यक्षों की बदलेगी कुर्सी
 
कई जिलाध्यक्ष ऐसे हैं जो तीन-तीन बार जिला अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं. वहीं कुछ जिला अध्यक्ष भी विधान परिषद पहुंच चुके हैं उन्हें भी पार्टी बदलने की तैयारी में है और फिर पार्टी में जो मंडल अध्यक्ष हैं उन्हें भी पार्टी बदलेगी. यह सारी कवायद 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही है जिससे की नई टीम को समय मिल सके और वह 2024 के लिए तैयार हो सके. जाहिर है बीजेपी ने अब अपनी नई टीम तैयार करने पर पूरा फोकस किया जिससे पार्टी 2024 से पहले जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साध सके.
 
ये भी पढ़ें - 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget