एक्सप्लोरर

UP BY Election 2020: स्वतंत्र देव सिंह ने किया अमरोहा का दौरा, बोले- भला बुरा समझने लगी है जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अमरोहा के नौगावां सादात में दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं.

अमरोहा: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अमरोहा के नौगावां सादात में उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार को दौरा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस एक वंशवाद की पार्टी है और वंशवाद की पार्टी के आधर पर वो राजनीति करते हैं, इसलिए उनके राज में गुंडाराज और भ्रष्टाचार होता है.

कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अमरोहा के नौगावां सादात में दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया. स्वतंत्र देव सिंह ने अकबरपुर पट्टी और याहियापुर गांव में ग्राम चौपाल और बूथ समितियों को संबोधित किया. इसके बाद बीजेपी जिला कार्यालय में पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपचुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान किया.

सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर दौड़ रहा है. ऐसे में जनता अपना भला बुरा अच्छी तरह समझने लगी है. उन्होंने कहा कि चेतन चौहान जनता के बीच के लोकप्रिय नेता थे, ऐसे में नौगावां सादात की जनता उपचुनाव में उनकी पत्नी संगीता चौहान को रिकॉर्ड मतों से जिताकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने वाली है.

बीजेपी जीत का परचम लहराने वाली है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि उपचुनावों में बीजेपी सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली है. बसपा के उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सब चुनाव लड़ते है. उत्तर प्रदेश ने कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी का शासन देखा है. राज्य को उन्होंने लूटा है. गुंडागर्दी ओर भ्रष्टाचार बढ़ जाता है, जाति के आधार पर राजनीति होती है. लेकिन, बीजेपी सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास के साथ काम करती है. उन्होंने बीजेपी के विकास कार्यों को भी गिनाया और कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है.

यह भी पढ़ें:

यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगी प्रियंका गांधी, ABP न्यूज के इंटरव्यू में दिए संकेत

यूपी विधानसभा उपचुनाव: सपा ने इन दो सीटों पर उतारे अपने प्रत्याशी, जानें- किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget