एक्सप्लोरर

UP News: यूपी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी कब करेगी उम्मीदवारों की घोषणा? जानें- क्या बोले भूपेंद्र चौधरी

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे और कांशीराम की मूर्ति के अनावरण के कार्यक्रम पर कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र लोग भूले नहीं है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 News: उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी के सामाजिक समरसता सप्ताह और सम्मेलन पर कहा कि यह हमारे राष्ट्रीय कार्यक्रम हमारी पार्टी का जो एजेंडा है, उसमें यह राष्ट्रीय एजेंडे के रूप में शामिल है. 6 तारीख को हमारा स्थापना दिवस है इस बार बीजेपी विशेष रूप से कार्यक्रम कर रही है. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिलेगा 6 से 14 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सामाजिक सप्ताह हम मना रहे हैं. बीजेपी हमेशा जनता के बीच अपने अभियानों के माध्यम से रहती है और कोई नया विषय नहीं है.

वहीं बीजेपी के निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अभी आरक्षण की अंतिम सूची का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. एक हफ्ते का आपत्ति का समय होगा और उसके बाद विभाग अंतिम आरक्षण की सूची फाइनल करके जारी करेगा. फिर आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा, हमारी पूरी तैयारी है. हमारा जो नीचे का सिस्टम है जो वार्ड के प्रत्याशी जो नगर पालिका के प्रत्याशी नगर पंचायत के प्रत्याशी मेयर के प्रत्याशी हैं हम होमवर्क कर रहे है हमारे यहां प्रत्याशी चयन की एक प्रक्रिया है. नीचे से नाम होकर ऊपर आते हैं मुख्यालय पर ज्यादा काम नहीं है संगठन की प्रक्रिया है उसी का पालन करके हम बहुत जल्दी समय रहते अपने वार्डों के चेयरमैन के और मेयर के भी उम्मीदवार घोषित कर देंगे.

इसके साथ ही बीएसपी की आज की बैठक पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश प्रदेश की बड़ी पार्टी है और बहन जी उत्तर प्रदेश की 4 बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार उन्होंने चलाई 5 साल, उन्हें अपनी बात जनता के बीच में रखकर अपने विचार के आधार पर अपनी पार्टी के लिए जनसमर्थन मांगना उनका अधिकार है. बाकि जनता को निर्णय करना है, हमारी चुनौती यह है कि हम पिछली बार से बेहतर करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

सपा का चरित्र लोग भूले नहीं

बीजेपी नेता ने अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे और कांशीराम की मूर्ति के अनावरण के कार्यक्रम पर कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र लोग भूले नहीं है. जो मायावती के साथ उन्होंने किया था किस तरह समाजवादी पार्टी के लोगों ने प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया था वो सबको याद है. यह चुनावी प्रेम है और चुनावी प्रेम को सभी वर्गों के लोग समझते हैं और समाजवादी पार्टी के चरित्र को भी जानते हैं.

राहुल गांधी मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

इसके अलावा राहुल गांधी के सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट जाने की तैयारी पर भी भूपेंद्र चौधरी ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़े परिवार के पुत्र हैं बड़ी विरासत उन्हें मिली है लेकिन मैं उनकी समझ पर प्रश्न उठाता हूं. बहुत सारे विषयों की जानकारी उन्हें नहीं है, जिस प्रकार से उन्होंने देश के प्रधानमंत्री उनके परिवार उनकी जाति के बारे में अनावश्यक टिप्पणी करते रहे मुझे ऐसा लगता है वह अभी भी भ्रम में हैं. देश में लोकतंत्र है अंतिम निर्णय जनता को करना है. न्यायालय ने सजा दी है उसी से उनकी सदस्यता गई यह उनके अधिकार में है लेकिन लगता है कि पार्टी इसे केवल इवेंट बनाना चाहती है लेकिन जो अधिकार है उसमें व्यवस्था है कि लोअर कोर्ट में सजा मिली है तो उच्च न्यायालय  जा सकते हैं ये उनके अधिकार क्षेत्र में है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव से पहले मायावती ने गेस्ट हाउस कांड को किया याद, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget