एक्सप्लोरर

यूपी में क्यों रुकी है BJP जिलाध्यक्षों की सूची, कहां फंसा है पेंच? 30 दिसंबर को होनी थी जारी

UP BJP District President List: यूपी में बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची एक बार फिर से अटक गई है, केंद्रीय नेतृत्व ने इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने की वजह से वापस कर दिया है.

UP BJP District President List: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नए जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर अब तक फैसला नहीं ले पा रही है. पूरा मामला सामाजिक समीकरण ठीक से नहीं होने और बड़े नेताओं के बीच आपसी खींचताच की वजह से अटक गया है. केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस सूची में सभी वर्गों और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने की वजह से वापस कर दिया गया है. ऐसे में पार्टी में फिर से नए सिरे से जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी. 

भारतीय जनता पार्टी के नए ज़िलाध्यक्षों की सूची 30 दिसंबर को ही आ जानी चाहिए थी, लेकिन आपसी खींचतान के चलते पहले तो इस लिस्ट को बनाने में काफी दिक्कतें हुईं, फिर कभी दिल्ली चुनाव तो कभी किसी और वजह के चलते इसे तैयार करने में दो महीने की देरी होती रही फिर भी इस पर फाइनल मुहर नहीं लग पाई है. बीजेपी ने यूपी को अपने संगठन की दृष्टि से 98 जिलों में विभाजित किया है. चयन समिति ने पहली लिस्ट में 70 जिलाध्यक्षों के नाम भेजे थे लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने इसमें महिलाओं और वंचितों की भागेदारी नहीं होने की वजह वापस कर दिया है. 

केंद्रीय नेतृत्व ने वापस भेजी सूची
शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण का प्रावधान हैं ऐसे में पार्टी चाहती है कि जिलाध्यक्षों में भी महिलाओं की भागेदारी बढ़े. वहीं विपक्षी दलों के पीडीए के काट के लिए पार्टी पिछड़ों, वंचितों और दलितों को भी प्रतिनिधित्व देना चाहती है. लेकिन, इस लिस्ट में इसका ध्यान नहीं रखा गया था. ऐसे में केंद्र की ओर से आम सहमति के साथ फिर लिस्ट पर विचार करने को कहा गया है. 

TCS मैनेजर ने पत्नी से परेशान होकर लगाई फांसी, सुसाइड से पहले बनाया Video, कहा- 'कोई तो...'

केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि नए जिलाध्यक्षों को तय करने में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखा जाए. इस बीच कई जिलों में शीर्ष नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों के बीच तनाव देखने को मिल रहा हैं. जिसकी वजह से कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं. पिछले दिनों फतेहपुर के ज़िलाध्यक्ष मुखलाल पर भी पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने के आरोप लगे थे. पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. तमाम विवादों के चलते अब बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची आने में और समय लग सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget