एक्सप्लोरर

Bhadohi News: नैनी जेल से बाहर आए सपा विधायक जाहिद बेग, योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

Bhadohi News: यूपी के भदोही से विधायक जाहिद बेग 317 दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं. इस बीच उन्होंने बाहर आते ही योगी सरकार पर हमला बोला है.

यूपी के भदोही में जमानत पर बाहर आये समाजवादी पार्टी के विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाई तो उन्हीं के पार्टी नेताओं मंत्रियों का आभार जताया है. विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सरकार से सदन में सवाल पूछूंगा तो जवाब देना ही होगा. 

उन्होंने कहा PDA के साथियों को डराया धमकाया जा रहा है जेल में यातनाएं दी जा रही हैं, जब मैं विधायक होकर पीड़ित हूं तो आम आदमी तो अपनी पीड़ा कह भी नहीं पा रहा है. 

प्रयागराज जेल से रिहा हुए सपा विधायक

प्रयागराज नैनी जेल से रिहा होते ही गाजे बाजे ढोल ताशे के साथ सपा विधायक जाहिद बेग का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जेल से लेकर भदोही आवास तक लोगों ने फूल मालाओं से विधायक को पाट दिया. पत्रकारों से बात करते हुये सपा विधायक जाहिद बेग ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर गरजते दिखाई दिये. 

विधायक ने कहा कि 19 सितंबर 2024 को भदोही जिला मुख्यालय सरपतहां स्थित जिला न्यायालय में सरेंडर करने के दौरान परिसर के अन्दर पुलिस अधिकारियों ने जबरिया गिरफ्तारी की कोशिश की मेरे कपड़े फाड़े चप्पल उतरा दिया चश्मा तोड़ दिया, मेरे साथ बदसलूकी हुई अब सबका हिसाब लूंगा, उस समय जवाब नहीं दिया लेकिन अब मैं बाहर आ गया हूं अब सदन (विधानसभा) के अन्दर सरकार (योगी आदित्यनाथ) से सवाल पूछेंगे तो जवाब देना ही पड़ेगा. 

सपा विधायक ने न्यायालय को जताया आभार

भदोही विधानसभा से दो बार के सपा विधायक जाहिद बेग ने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि 317 दिन जेल में रहा इस कारण मेरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य बाधित है जनता गुस्से में है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में ठप्प पड़े हुए विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना कराना है. 

जाहिद बेग ने कहा कि उनके खिलाफ हुई इस कार्रवाई से जनता भली-भांति परिचित है और समय आने पर यहां की जनता इसका भरपूर जवाब देगी.  सपा विधायक जाहिद बेग ने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि नैनी जेल में PDA के लोगों को बहुत यातनाएं दी जा रही है योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा उन्हें दबाया जा रहा है खूब यातनाएं दी जा रही है. 

पार्टी के नेताओं और विपक्षियों का भी जताया आभार

उन्होंने आगे कहा इतिहास गवाह है कि जब जब बेगुनाहों को जितना कुचला गया है वो उतना ही ऊपर गया है. सपा विधायक जाहिद बेग ने अपने ऊपर हुए इस कार्रवाई के बाबत सभी राजनैतिक पार्टियों में स्थानीय नेताओं से लेकर प्रदेश के मंत्री नेताओं और विपक्षी नेताओं का भी आभार जताया है. 

उन्होंने कहा कि जेल में रहने के दौरान मेरे खिलाफ किसी ने भी एक शब्द नहीं कहा उन सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद देते है. 

इस मामले में जेल में थे सपा विधायक

ज्ञात हो की भदोही शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मालिकाना स्थित विधायक आवास में 9 सितंबर 2024 की सुबह एक नाबालिग नौकरानी का संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकता शव बरामद हुआ था. 

वहीं एक अन्य नाबालिग नौकरानी को पुलिस और श्रम विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों की मौजूदगी में मुक्त कराया गया था, दोनों नाबालिग नौकरानीयों से विधायक आवास पर 24 घंटे जबरिया घरेलू काम करवाने के आरोप में विधायक जाहिद बेग जेल में बन्द थे और उनका लड़का ज़ईम बेग उर्फ सैफी भी वाराणसी जेल में बंद था जिसे कुछ दिन पहले ही जमानत मिल गई थी. 

वहीं इस केस में विधायक पत्नी सीमा बेग को लगातार फरार रहने के दौरान ही बेल मिल गई थी. सभी पर बाल श्रम और बाल बंधुआ मजदूरी व् मानव तस्करी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था. 

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget