एक्सप्लोरर

Bhadohi News: भदोही में डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ पर सपा नेताओं ने पीएम मोदी से की हस्तक्षेप की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bhadohi News: भदोही में सपा नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ के खिलाफ पीएम मोदी से दखल देने की मांग की है जिसके लिए उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने को लेकर कालीन नगरी कहे जाने वाले भदोही में समाजवादी पार्टी ने उग्र प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौपा है और मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करें. 

गौरतलब है कि भदोही के कालीन उद्योग से कई हजार करोड़ का एक्सपोर्ट अमेरिकी बाजारों में होता है और करीब लाखों बुनकरों की रोजी रोटी भी इसी पर निर्भर है.विश्व विख्यात कालीन नगरी भदोही से बड़े पैमाने पर कालीन एक्सपोर्ट अमेरिकी बाजारों में किया जाता है कालीन कारोबार के लिए अमेरिका एक बहुत बड़ा बाजार है. 

ट्रंप के टैरिफ से कारोबारी और बुनकरों को नुकसान

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने से कालीन कारोबारी व बुनकरों का बड़ा नुकसान हो रहा है ऐसे में समाजवादी पार्टी ने कमर कसते हुए इस बाबत उग्र प्रदर्शन कर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी भदोही को सौपा है.

 समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन में टैरिफ को लेकर तत्काल हस्तक्षेप कर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बात कर राहत दिलाने की मांग की है. 

सपा नेताओं ने किया जमकर प्रदर्शन 

भदोही तहसील परिषर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में दर्जनों नेताओं के साथ बुनकर, मजदूर और निर्यातको द्वारा जमकर धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ खूब नारे बाजी करी गई है प्रदर्शन में अमेरिका मुर्दाबाद और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप मुर्दाबाद व् अमेरिका की गुंडागर्दी नहीं चलेगी के जैसे खूब नारे लगाये हैं. 

प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि इस प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं हस्तक्षेप कर भारतीय कालीन और अन्य उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को समाप्त कराया जाये नही तो आने वाले समय में कालीन उद्योग और उससे जुड़े कामगारों को बहुत बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ेगा लाखों लोग बेरोजगार हो जायेंगे. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि हजारों करोड़ का निर्यात करने वाले कालीन उद्योग को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से विशेष राहत पैकेज देने की मांग की है. 

कालीन के कारोबार पर पड़ रहा फर्क

विश्व विख्यात कालीन नगरी भदोही के मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, प्रयागराज, आगरा के साथ साथ भारत के बिहार, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, ग्वालियर, पानीपत, जयपुर, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों में कालीन का कारोबार फैला हुआ है. सपा प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने कहा अमेरिका की हिटलर शाही रवैया और 50 फीसदी लगाए गए घमंड रूपी टैरिफ से भदोही जिले की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है. 

कालीन उद्योग का हब कहे जाने वाले इस जिले से जुड़े लाखों ग्रामीण बुनकरों के समक्ष आने वाले समय में भुखमरी फैलने लग जायेगी. भारत सरकार इस कालीन के कुटीर उद्योग के हित को देखते हुए और उद्योग के अस्तित्व बचाने के लिए बुनकरों व मजदूरों तथा निर्यातकों को स्पेशल पैकेज दिया जाय, जब तक टैरिफ का मामला अंर्तराष्ट्रीय स्तर से हल न हो जाए. 

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget