एक्सप्लोरर

Bhadohi News: शव ले जा रही एम्बुलेंस ने रोड पर खड़े कंटेनर को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

Bhadohi News: यूपी के भदोही के नेशनल हाइवे 19 पर शव को लेकर जा रही एम्बुलेंस ने रोड पर खड़े कंटेनर को टक्कर मारी जिससे एम्बुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से बड़ी खबर है जहां दिल्ली एम्स से शव लेकर बिहार के गया जी जा रही एम्बुलेंस की नेशनल हाईवे-19 पर भीषण टक्कर हो जाने से एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गये है. सड़क हादसे में एम्बुलेंस सवार दो महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एम्बुलेंस में सवार चार अन्य लोग भी गंभीर रूप घायल हुए हैं.

वहीं कंटेनर सवार चालक और खलासी भी घायल हुए है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम को भेज घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा जांच में जुट गई है. इस हादसे से नेशनल हाईवे पर घण्टों लंबा जाम लग गया था जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया है. 

एम्बुलेंस के उड़ गए परखच्चे

पूरी घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओबीटी के पास नेशनल हाईवे 19 की है यहां एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस की हाईवे के किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गयी जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है यह हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए हैं. बताया जाता है कि शव को लेकर उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग दिल्ली से एम्बुलेंस के जरिए बिहार प्रदेश के गया जी स्थित अपने घर जा रहे थे. 

जैसे ही एम्बुलेंस गोपीगंज के गोपपुर में पहुंची है तभी तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने खड़े ट्रक कंटेनर में टक्कर मार दी हादसे में मृतक वरुण की पत्नी ममता और उनकी साली बेबी नाम की दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है.

शव ले जा रहे मृतक के रिश्तेदार अमित कुमार ने बताया कि दिल्ली में मेरे मौसा जी का रोड एक्सीडेंट हो गया था इलाज के लिये एम्स ले गये थे जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई जिन्हें हम लोग अंतिम संस्कार के लिये अपने पैतृक गांव को ले जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया है शायद एम्बुलेंस चालक को झपकी आ गई होगी जो यह हादसा हुआ है. 

भदोही एसपी ने दी यह जानकारी 

वहीं भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रयागराज से वाराणसी NH-19 पर सड़क किनारे खड़े HR55 AK 2794 नम्बर के खड़े ट्रक कंटेनर को तेज रफ्तार से आ रही UP32 YN 2689 एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी है. इस हादसे में एम्बुलेंस सवार दो महिलाओं की मौत हुई है वहीं दो अत्यंत गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. 

अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार अन्य घायलों के साथ साथ ट्रक कंटेनर चालक और खलासी भी घायल हुए है. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा भर्ती कराया है जो खतरे से बाहर है. 

परिजनों को दी सूचना 

गोपीगंज सीएचसी में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे IPS अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि सड़क हादसे में मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दे दी गई है. समुचित बेहतर इलाज के लिये क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा सहित पुलिस की एक पूरी टीम को लगाया गया है ताकि किसी प्रकार को कोई दिक्कत न हो, हमारी पुलिस घायलों के लिये हर सम्भव मदद के लिये तैयार खड़ी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget