एक्सप्लोरर

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही योगी सरकार, अब तक 2.5 लाख से ज्यादा युवाओं को मिला लाभ

UP News: यूपी में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के जरिए प्रदेश में 2.5 लाख से ज्यादा युवाओं को अपने व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला है. इस योजना से यूपी देश का सफल मॉडल बन कर उभर रहा है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने न केवल सरकारी नौकरियों में भर्ती का रिकार्ड बनाया है, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी बड़े पैमाने पर प्रेरित किया है. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के जरिए प्रदेश में 2.5 लाख से ज्यादा युवाओं को अपने व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला है. ये योजना अब देश के लिए स्वरोजगार का एक सफल मॉडल बनकर उभर रही है. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 2.5 लाख युवाओं को रोजगार मिला है, जबकि 758 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक मदद की गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में साफ निर्देश दिया है कि प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए. इसी सोच के तहत 2018 में ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ की शुरुआत की गई थी. योजना का उद्देश्य 18 से 40 वर्ष के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए सस्ती दरों पर ऋण देना है.

अब तक 31.3 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली योजना की स्वीकृति
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018-19 से अब तक 31,300 से ज्यादा युवाओं के आवेदन इस योजना के तहत स्वीकृत हो चुके हैं. इन आवेदकों को सरकार द्वारा अब तक 758.97 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. यह राशि मुख्यतः उनके व्यवसाय की शुरुआत के लिए प्लांट, मशीनरी, कच्चे माल और अन्य जरूरी चीजों के लिए दी जाती है.

25 लाख तक का ऋण, अब 4 गुना तक बढ़ाई जा सकती है सीमा
योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का ऋण रियायती दरों पर दिया जाता है. इसके लिए पात्रता यह है कि आवेदन करने वाला यूपी का स्थायी निवासी हो, उसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो और वह कम से कम हाईस्कूल पास हो. बैंक डिफॉल्टर को योजना से बाहर रखा गया है. सरकार इस योजना में जल्द बड़ा बदलाव करने जा रही है. प्रस्ताव है कि अब योजना में परियोजना लागत की सीमा को चार गुना तक बढ़ा दिया जाए, ताकि और भी ज्यादा युवाओं को फायदा मिल सके. सरकार इसे ‘सीएम युवा योजना’ के रूप में ब्याजमुक्त बनाकर ब्रांड करने की दिशा में भी विचार कर रही है. इससे योजना और अधिक प्रभावी होगी और युवा वर्ग में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशभर में स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की यह योजना भी उसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो राज्य को स्वरोजगार में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला, 121.91 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत, आप भी उठा सकती हैं लाभ

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget