एक्सप्लोरर

UP: बच्चों पर जानलेवा हमला, पत्नी का किया मर्डर, फिर पुलिसकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

मृतक पुलिसकर्मी के भाई हीरा यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां गांव निवासी मुख्य आरक्षी मुंशी सिंह यादव (43) ने अपनी पत्नी निशा देवी (38) की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मुख्य आरक्षी ने अपने बच्चों पर भी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यादव चर्म रोग से पीड़ित था और इस कारण अवसाद ग्रस्त रहता था और उसने पत्नी, बच्चों पर धारदार हथियार से वार कर दिया, उसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज में तैनात हेड कांस्टेबल (मुख्य आरक्षी) यादव जनवरी में अपने गांव उसियां आया था और तब से वह यहीं रह रहा था. इसी बीच उसका तबादला फतेहपुर जिला में हो गया. उन्होंने बताया कि शनिवार की भोर में यादव के घर से बच्चों के चीखने की आवाज आने लगी तो वहां लोग पहुंचे और बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी लेकिन तब तक यादव भाग गया था.

तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया

उन्होंने बताया कि घर की छत पर यादव की पत्नी रीना और उसकी पुत्री व पुत्र सुधा, कृष्णा व श्याम लहूलुहान पड़े हुए थे. सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रीना को मृत घोषित कर दिया और तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. इधर, यादव ने गांव के बाहर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. मृतक पुलिसकर्मी के भाई हीरा यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-

क्या आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर? यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ये दावा

शुभ मुहुर्त में खुले केदारनाथ के कपाट, 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget