एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश के नाम बड़ी उपलब्धि, कोविड अस्पतालों में एक लाख बेड तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बना

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यूपी देश का पहला राज्य बन गया है जहां कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिये एक लाख बेड तैयार किये गये हैं

लखनऊ. कोरोना के खिलाफ जंग में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. राज्य कोविड अस्पतालों में एक लाख बेड तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में L1, L2 लेवल के अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई का अंत तक एक लाख बेड तैयार करने का निर्देश दिया था.

यही नहीं राज्य में कोरोना टेस्ट की प्रतिदिन क्षमता 10 हजार तक पहुंच गई है. इससे पहले मार्च के पहले सप्ताह में प्रतिदिन 50 टेस्ट ही हो पाते थे. सीएम योगी ने निर्देश दिया कि 15 जून तक 15000 टेस्ट और जून के अंत तक 20,000 टेस्ट प्रतिदिन की क्षमता हासिल की जाये. आपको बता दें कि अभी उत्तर प्रदेश में 30 लैब काम कर रही हैं, जिसमें 24 सरकारी और 6 अन्य संस्थाओं में हैं.

कोविड अस्पताल किये गये तैयार

प्रदेश में लेवल 3 के भी 25 अस्पताल तैयार किये गये हैं. कोरोना के सामान्य मरीजों के लिए लेवल - 1 और लेवल - 2 के अस्पताल हैं. आपको बता दें कि  कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए लेवल 3 के अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं. लेवल 1 के अस्पतालों में सामान्य बेड के अलावा आक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है. लेवल 2 के अस्पतालों में बेड पर आक्सीजन के साथ कुछ में वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की गई है. लेवल 3 के अस्पतालों में वेंटिलेटर, आईसीयू और डायलसिस की व्यवस्थाओं समेत गंभीर मरीजों के लिए हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं का दावा यूपी सरकार ने किया है.

नोएडा में वेंटिलेटर निर्माण की यूनिट लगी कोरोना के पहले केस के वक्त यूपी के 36 जनपदों में वेंटिलेटर नहीं थे. जिसके बाद सीएम के निर्देश पर हर जनपद में पर्याप्त वेंटिलेटर दिये गये. लॉकडाउन के दौरान नोएडा में वेंटिलेटर निर्माण की यूनिट भी शुरू की गई. महंगे वेंटिलेटर खरीदने के बजाय योगी सरकार ने बेहद सस्ते और पोर्टेबल वेंटिलेटर खुद ही बनवाए. इनकी कीमत डेढ़ से 2 लाख रुपये थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget